मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

सिवनी में खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर सख्ती, प्रभारी कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने दिए निर्देश, कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सिवनी पर बड़ी समीक्षा बैठक, कचरा पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर

Seoni 29 May 2026
सिवनी यशो:-  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कलेक्टर  अनिल कुमार राठौर ने की।

सिवनी कलेक्ट्रेट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समीक्षा बैठक
प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की समीक्षा बैठक आयोजित।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, जनपद एवं नगरीय निकायों के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :– सीईओ जिला पंचायत नवजीवन पवार ने समय-सीमा बैठक में विभागों को दिये कड़े निर्देश

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत जिले में संचालित की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। प्रभारी कलेक्टर  अनिल कुमार राठौर ने निर्देश दिए कि- 

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्रोत स्तर पर ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित किया जाए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि नागरिक भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

यह भी पढ़े :बरघाट नगर परिषद बैठक में जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा

प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खुले में कचरा फेंकने एवं कचरा जलाने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित परिसंपत्तियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा आवश्यक अवसंरचना विकास को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़े :सहकारी प्रबंध संस्थान द्वारा बी-पैक्स के प्रबंधको को एन. पी.ए. पर दिया गया 03 दिवसीय प्रशिक्षण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह ने आगामी वर्षों के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना, अपशिष्ट प्रबंधन अवसंरचना विकास, कम्पोस्ट एवं बायो-मिथेनेशन इकाइयों की स्थापना तथा पुराने कचरा स्थलों के वैज्ञानिक निस्तारण संबंधी कार्यों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े :- सीईओ जिला पंचायत नवजीवन पवार ने समय-सीमा बैठक में विभागों को दिये कड़े निर्देश

उन्होंने बताया कि स्वच्छता गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग के लिए ऑनलाइन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे कार्यों की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़े :- प्रभारी कलेक्टर की समय-सीमा बैठक में सख्त निर्देश, लंबित शिकायतों और योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक के अंत में प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्ययोजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल जिले के निर्माण में सभी विभागों से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

https://www.prabhatkhabar.com/state/jharkhand/jamshedpur/ban-on-throwing-burning-garbage-in-open-spaces-if-caught

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!