Tue, 24 Nov 2026 | 03:41:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना

सहकारी प्रबंध संस्थान द्वारा बी-पैक्स के प्रबंधको को एन. पी.ए. पर दिया गया 03 दिवसीय प्रशिक्षण

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 13, 2024 07:13 pm / Post views : 346

सहकारी प्रबंध संस्थान द्वारा बी-पैक्स के प्रबंधको को एन. पी.ए. पर दिया गया 03 दिवसीय प्रशिक्षण
शेयर करें:

 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

सिवनी 13 नवंबर सिवनी यशो:- नाबार्ड (NABARD) प्रायोजित सहकारी प्रबंध संस्थान भोपाल (Cooperative Management Institute Bhopal) के तत्वाधान में नाबार्ड सॉफ्टकांब योजना (NABARD SOFTCOMB SCHEME) अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय सिवनी में जिले की 57 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों बी-पैक्स सोसाइटी के समिति प्रबंधको / सेवायुक्तों को बी-पैक्स (B-Pax) की वित्तीय स्थिति पर एन.पी.ए. का प्रभाव विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण (Training) दिनाँक 11 नवंबर से 13 नवंबर 2024 तक दिया गया। आईसीएम भोपाल से सिवनी पहुँचे प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम समन्वयक पी.के.परिहार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 सत्रों के माध्यम से बी-पैक्स की उपविधियाँ, वसूली प्रबंधन, एन.पी.ए. (NPA) प्रबंधन, आय की पहचान, परिसंपत्तियों का वर्गीकरण,प्रावधान,पूंजी पर्याप्ततता, संकट हरण बीमा सहित अन्य विषयों पर सघन व्यावहारिक प्रशिक्षण उपस्थित प्रतिभागियों को दिया गया।  आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में बैंक महाप्रबंधक के.के.सोनी द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के विषय के संदर्भ में संक्षिप्त में अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा संतोषप्रद प्रशिक्षण प्राप्त किया। उपरोक्त आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ.अजय शर्मा (उपनिदेशक आई सी एम) भोपाल, प्रदीप माथुर सहायक सहित लगभग 40 बी-पैक्स सोसाइटी के समिति प्रबंधको / सेवायुक्तों की उपस्थिति रही, प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर अपनी मंशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें