सिवनी

ठेका भूमि विवाद पहुंचा थाना, कार्रवाई नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत

चार साल के ठेके के बावजूद दूसरी बार जमीन देने का आरोप, किसान ने मांगी निष्पक्ष जांच

Seoni 05 June 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- ग्राम बम्हनी निवासी फीरोज खान ने कृषि भूमि के ठेके को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कान्हीवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने ग्राम बम्हनी निवासी रामदयाल इनवाती से कृषि भूमि को चार वर्ष की अवधि के लिए विधिवत ठेके पर लिया था तथा तय की गई पूरी राशि का भुगतान भी कर दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित भूमि का ठेका 16 दिसंबर 2024 से 16 दिसंबर 2028 तक के लिए 1 लाख 10 हजार रुपये में हुआ था। फीरोज खान का आरोप है कि राशि प्राप्त करने के बावजूद भूमि स्वामी ने ठेकानामे की शर्तों का उल्लंघन करते हुए उसी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को दोबारा ठेके पर दे दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने खेत की जुताई कर खेती की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन कुछ दिन पूर्व भूमि स्वामी द्वारा पुनः जुताई कराकर जमीन दूसरे व्यक्ति को सौंप दी गई। इसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी बताते हुए उन्होंने कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

फीरोज खान का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर उन्होंने मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद कान्हीवाड़ा पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

कान्हीवाड़ा थाना में भूमि ठेका विवाद की शिकायत दर्ज कराते शिकायतकर्ता फीरोज खान
कान्हीवाड़ा में ठेका भूमि विवाद: कार्रवाई नहीं होने पर किसान पहुंचा CM हेल्पलाइन   https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/barabanki/barabanki-dabangs-set-fire-to-shop-by-sprinkling-petrol-in-panipuri-papdi-dispute-revealed-by-cctv-footage/articleshow/130490409.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button