
धूमा पुलिस ट्रक चोरी खुलासा – 24 घंटे में बरामद किया चोरी गया ट्रक, 2 आरोपी गिरफ्तार
Seoni 06 June 2026
सिवनी यशो:- Seoni Police के थाना धूमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया ट्रक महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 22 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक Krishna Lalchandani द्वारा जिले में चोरी, नकबजनी एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में थाना धूमा स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।
कार्यालय के सामने से चोरी हुआ था ट्रक
दिनांक 5 जून 2026 को प्रार्थी शरद शिवहरे ने सूचना दी कि बड़ी झिरिया मोहल्ला, धूमा स्थित उनके कार्यालय के सामने खड़ा ट्रक क्रमांक MP 20 G 4823, जिसमें ड्रिलिंग मशीन लोड थी, अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीछा और घेराबंदी की। इसके बाद लखनादौन-नरसिंहपुर रोड से चोरी गया ट्रक बरामद कर लिया गया।
दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में
मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज करपे पिता गेंदलाल करपे निवासी ग्राम सिमरिया थाना आदेगांव तथा रामदयाल कमरे पिता सुखलाल कमरे निवासी ग्राम सिमरिया थाना आदेगांव शामिल हैं।
22 लाख रुपये का मशरूका जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक क्रमांक MP 20 G 4823 जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये तथा ड्रिलिंग मशीन जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है, जब्त की है। कुल मशरूका मूल्य लगभग 22 लाख रुपये बताया गया है।
इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
थाना धूमा प्रभारी निरीक्षक डोमन सिंह मरावी, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं चालक आरक्षक रवि यादव की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।



