क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

“अपराधियों में दहशत” : सिवनी पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त, 77 वारंटी गिरफ्तार

138 पुलिसकर्मियों ने जिलेभर में की दबिश, निगरानी बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग

सिवनी पुलिस कॉम्बिंग गश्त – रातभर कॉम्बिंग गश्त, 77 वारंटी गिरफ्तार

Seoni 07 June 2026
सिवनी यशो:- जिले में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सिवनी पुलिस द्वारा शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  दीपक मिश्रा के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित कुल 138 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस टीमों ने सक्रिय बदमाशों, जेल से रिहा अपराधियों, निगरानीशुदा बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 32 स्थायी वारंटी एवं 45 गिरफ्तारी वारंट तामील कर कुल 77 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इसके अलावा 51 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई तथा 56 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के ठिकानों पर पहुंचकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

पुलिस द्वारा होटल, ढाबों, लॉज एवं संदिग्ध वाहनों की भी सघन जांच की गई। साथ ही गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर को अद्यतन कर बदमाशों पर सतत निगरानी रखने की व्यवस्था मजबूत की गई।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय कायम करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

https://x.com/SKBusiness0006/status/2059068395417657521?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button