समान नागरिक संहिता पर व्यापक जनसंवाद और परामर्श का आयोजन 13 जून को सिवनी में
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में होगा आयोजन, नागरिकों से सुझाव आमंत्रित
समान नागरिक संहिता जनपरामर्श बैठक सिवनी – 13 जून को
Seoni 08 June 2026
सिवनी यशो:- प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा जनपरामर्श कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला प्रशासन सिवनी द्वारा 13 जून 2026 को प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी के सभाकक्ष में जनपरामर्श बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रमुख नागरिकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों के सुझाव एवं विचार प्राप्त करना है, जिससे समिति को व्यापक जनमत उपलब्ध हो सके।
विधि विशेषज्ञों की उपस्थिति में होंगे सुझाव प्रस्तुत
उच्च स्तरीय समिति के सदस्य एवं विधि विशेषज्ञों की उपस्थिति में आयोजित होने वाली इस बैठक में सहभागी अपने सुझाव एवं मत प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर रचनात्मक सुझाव देने की अपील की है।
प्राप्त सुझावों एवं विचारों का उपयोग समान नागरिक संहिता के संबंध में अध्ययन एवं अनुशंसाओं को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने में किया जाएगा।



