WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

गैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की मनमानी से किसान परेशान

किसानों के खेत में मनमाने तरीके से खोद दी गई जमीन..

    छपारा यशो:- इन दिनों गैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा जिले सीएनजी गैस और गैस की पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है यह काम 120 किलोमीटर का गैल इंडिया कंपनी को केंद्र सरकार से ठेके पर मिला है. बताया जाता है कि कंपनी के द्वारा मनमाने तरीके से किसानों के खेत में बिना कोई मुआवजा दिए उनके खेत के भीतर मशीनों से उत्खनन कर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है वर्तमान में खरीब की फसल की तैयारी का वक्त आ गया है.  लेकिन किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया. इतना ही नहीं उनकी खेती की जमीन को बर्बाद कर दिया गया है. बताया जाता है कि छपारा की किसान नारायण सिंह ने बताया कि उनकी जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से लगी हुई है जहां गैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा उनकी बिना अनुमति के उनके खेत में भारी भरकम मशीनें उतार दी गई हैं और उनके खेत में खरीफ की फसल के लिए जुताई कर दी गई थी उसे भी बर्बाद कर दिया गया है उनकी शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार कंपनी के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है किसान नारायण सिंह और अन्य किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है. बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. इस पर उन्होंने शासन प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की है किसान नारायण सिंह के द्वारा बताया गया कि उन्हें अब तक यह नहीं बताया गया है कि उनके खेत के भीतर से जो गैस की पाइप लाइन जा रही है उसका काम वह कब तक करेंगे और उसका मुआवजा कितना देंगे करीब 8 एकड़ जमीन जो फसल के लिए तैयार की गई थी जिस पर मनमाने तरीके से खुदाई कर दी गई है इतना ही नहीं खेत की मेड में लगे आम के पेड़ को भी नुकसान पहुंचाया गया है इसके साथ ही खेत में पानी निकासी के लिए जो पार बनाई गई थी उन्हें भी तोडफ़ोड़ कर दी गई है जिसे अब तक सुधारा नहीं गया है. जून का महीना लग चुका है कभी भी बारिश शुरू हो जाएगी और खेतों में बारिश का पानी भर जाएगा जिससे फसल लगाने में परेशानी होगी किसानों ने मांग की है इस पर उचित कार्रवाई की जाए साथ ही किसानों को मुआवजा भी दिलाया जाए

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!