संभागीय संगठन प्रभारी ने किया वीरेंद्र डहेरिया का अभिनंदन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
वीरेंद्र डहेरिया के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा : भाजपा नेता
संभागीय संगठन प्रभारी ने किया वीरेंद्र डहेरिया का अभिनंदन, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
Seoni 13 June 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र डहेरिया की नियुक्ति होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री, संभागीय संगठन प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी तथा सिवनी जिला संगठन प्रभारी एवं जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने वीरेंद्र डहेरिया का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार एवं अनुसूचित जाति मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
“कुशल नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा”
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र डहेरिया के कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से अनुसूचित जाति मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन गांव-गांव तक और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा।
प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति जताया आभार
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र डहेरिया ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठित कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की नीतियों और योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।



