मध्यप्रदेश

नीट परीक्षा को लेकर सीएम मोहन सख्त, जरूरत पड़ी तो अफसर अपनी गाड़ी से पहुंचाएंगे परीक्षार्थियों को

21 जून को 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी परीक्षा, व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

NEET परीक्षा 2026 मध्यप्रदेश – सीएम मोहन यादव सख्त, जरूरत पड़ी तो अफसर अपनी गाड़ी से पहुंचाएंगे छात्रों को

Bhopal 16 June 2026
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परिवहन संबंधी परेशानी आती है तो प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी स्वयं वाहन उपलब्ध कराकर उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।

NEET परीक्षा 2026 समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए।

मंत्रालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा है और इसे पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा तथा कुशल प्रबंधन के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए। प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी।

19 जून तक लगेंगे कैमरे, जैमर और बायोमैट्रिक मशीनें

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और बायोमैट्रिक मशीनें 19 जून तक स्थापित कर दी जाएं तथा 20 जून को उनका ट्रायल रन भी पूरा कर लिया जाए।

यह भी पढ़े :-भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी 17 जून को जिला कार्यालय में

उन्होंने विशेष रूप से जबलपुर में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

योग दिवस कार्यक्रमों से प्रभावित न हो परीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन भी होंगे। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी आयोजन के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में बाधा न आए।

यह भी पढ़े :-शिक्षा संबल योजना में छिंदवाड़ा की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान

हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी विशेष व्यवस्था

अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर, पेयजल, ओआरएस, ग्लूकोज, प्राथमिक उपचार किट, स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छ शौचालय तथा अभिभावकों के लिए टेंट और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग फ्रिस्किंग सुविधा तथा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।

यह भी पढ़े :- तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता, बबली चंदेल बनीं सहायक प्राध्यापक (भूगोल)

दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा केंद्रों पर दोहरी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। बाहरी सुरक्षा राज्य पुलिस और होमगार्ड संभालेंगे, जबकि आंतरिक सुरक्षा एनटीए द्वारा नियुक्त एजेंसी के जिम्मे होगी।

इन जिलों में होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, बालाघाट, रतलाम, खरगौन, धार, खंडवा, देवास, गुना, विदिशा, सतना सहित कुल 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़े :-किसानों की आय बढ़ाने मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा कदम, जर्मन सहयोग से विकसित होगा एग्री-सौर मॉडल

परीक्षा तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
समय: दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
अवधि: 3 घंटे 15 मिनट (195 मिनट)

https://www.facebook.com/share/p/1H4rp63x9v/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button