विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दिशा समिति बैठक में सांसद कुलस्ते के निर्देश
जनता की समस्याओं का हो त्वरित समाधान, दिशा समिति बैठक में सांसद कुलस्ते ने दिए निर्देश
दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
Seoni, 18 June 2026
सिवनी यशो:- जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की। बैठक में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले में संचालित विकास कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

बैठक में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोड़िया सहित विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :-“अपने कर्मों से गर्त में जा रही कांग्रेस, नौसिखिए चला रहे पार्टी : मोहन यादव”
पूर्व बैठक के निर्देशों के पालन की समीक्षा
बैठक की शुरुआत पिछली दिशा समिति बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई। सांसद श्री कुलस्ते ने अधिकारियों से कहा कि समिति द्वारा दिए गए निर्देशों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ
सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों तथा आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।
यह भी पढ़े :–विधानसभा सत्र में पेश होगा UCC विधेयक, इसी सत्र में पारित होने की उम्मीद: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
सिंचाई परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश
जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के सिंचित रकबे, निर्माणाधीन एवं संचालित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। सांसद ने हर्रई-बिजना माइक्रो सिंचाई परियोजना, गुनगुच लघु सिंचाई परियोजना सहित अन्य बहुउद्देशीय परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर
लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन विद्यालय भवनों, छात्रावासों, स्वास्थ्य संस्थानों, शासकीय भवनों एवं सड़क परियोजनाओं की प्रगति का परीक्षण किया गया। सांसद ने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
यह भी पढ़े :–कैबिनेट की बड़ी सौगात: 24,200 करोड़ के विकास प्रस्तावों को मंजूरी
ऊर्जा विभाग को मानसून पूर्व विद्युत लाइनों की जांच एवं मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं एमपीआरडीसी अधिकारियों को बालाघाट-सिवनी मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत और साइड शोल्डर सुधार कार्य तत्काल कराने को कहा गया।
किसानों को खाद-बीज के लिए न हो परेशानी
कृषि विभाग की समीक्षा में खरीफ सीजन की तैयारियों, उर्वरक एवं बीज उपलब्धता की जानकारी ली गई। सांसद श्री कुलस्ते ने निर्देश दिए कि किसानों को खाद एवं बीज वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ई-विकास प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त भंडारण बनाए रखने पर जोर दिया।
यह भी पढ़े :–किसानों को अब केन में मिलेगा डीजल, किसान मोर्चा की पहल पर सरकार का बड़ा निर्णय
पौधारोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी
वन विभाग की समीक्षा के दौरान इस वर्ष प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान और पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली गई। सांसद ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों के संरक्षण, नियमित देखरेख और जीवित रहने की दर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
स्वास्थ्य सुविधाओं की भी हुई समीक्षा
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। बैठक में मातृ मृत्यु दर (एमएमआर), शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) तथा गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली एएनसी सेवाओं की भी समीक्षा की गई।
सांसद ने मानसून को देखते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, एंटी स्नेक वेनम और अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी बल दिया।
पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
बैठक में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सांसद श्री कुलस्ते ने निर्देश दिए कि गर्मी एवं मानसून के दौरान पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



