मध्यप्रदेशसिवनी

तेज रफ्तार का कहर: बेहरई मोड़ पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत, 6 घायल

सिवनी-बालाघाट मार्ग पर सुबह हुआ हादसा, घायलों को बरघाट अस्पताल में कराया गया भर्ती; सड़क सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की उठी मांग

बेहरई बस ट्रक दुर्घटना – बेहरई मोड़ पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोग घायल

Seoni, 18 June 2026
सिवनी/बरघाट यशो:- सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा सिवनी-बालाघाट मार्ग पर बेहरई ग्राम के मोड़ के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ।

बेहरई ग्राम के पास सड़क हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य
सिवनी-बालाघाट मार्ग पर बेहरई ग्राम के मोड़ के पास यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य किया।

दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें बस के यात्री और ट्रक चालक शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बरघाट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

जानकारी के अनुसार कौशल यात्री बस बालाघाट की ओर से आ रही थी, जबकि ट्रक सिवनी की तरफ जा रहा था। बेहरई गांव के मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़े :- बरगी क्रूज़ हादसा: 9 मौतों के बाद सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री बोले—“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा”

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल वाहनों की सहायता से बरघाट के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान दीपक लिल्हारे, मनीष निमोसे, संदीप धुर्वे, कोमलचंद राहंगडाले, योगेश मडवे और दुर्गेश के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर बरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस एवं ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर यातायात को सुचारू कराया।

यह भी पढ़े :-प्रांजुल हरिनखेड़े मृत्यु प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो: पत्नी ने सांसद कुलस्ते से लगाई न्याय की गुहार

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बेस ने बताया कि दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं जबकि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

प्रारंभिक जांच में मोड़ पर वाहन नियंत्रण खोने और तेज रफ्तार को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

सड़क सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने सिवनी-बालाघाट मार्ग के संवेदनशील मोड़ों पर अतिरिक्त चेतावनी संकेतक लगाने, यातायात सुरक्षा उपाय बढ़ाने तथा सड़क किनारे साइड शोल्डर को समतल करने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने आवश्यक हैं।

https://mpnewstv.com/mpcities/bus-and-truck-accident-maihar-satna-madhya-pradesh-news/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button