मध्यप्रदेशधर्म

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

778 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 29.15 किमी लंबे नवीन घाट, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सिंहस्थ 2028 की तैयारी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

उज्जैन यशो :- सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तैयारियां तेजी से आगे बढ़ाई जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उज्जैन पहुंचकर सिंहस्थ-2028 के लिए चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:- राष्ट्रपति मुर्मू के एमपी दौरे से बढ़ेगा प्रदेश का गौरव: इंदौर में स्वागत कर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री खट्टर ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। दोनों नेताओं ने नीम, रुद्राक्ष और पीपल के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर उज्जैन के त्रिवेणी घाट पर।
उज्जैन के त्रिवेणी घाट पर सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति के गौरव के अनुरूप बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सिवनी और घंसौर में सेमिनार, 20 जून को पीएम मोदी किसानों को करेंगे संबोधित: प्रदीप राय

778 करोड़ रुपये से बन रहे नवीन घाट

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत 778 करोड़ रुपये की लागत से 29.15 किलोमीटर लंबे नवीन घाटों का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 22 किलोमीटर क्षेत्र में घाट निर्माण कार्य तेजी से प्रगतिरत है। परियोजना के अंतर्गत 18.20 किलोमीटर लंबी रिटेनिंग वॉल का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि लगभग 7 किलोमीटर नवीन घाट भी तैयार किए जा चुके हैं।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर उज्जैन के त्रिवेणी घाट पर।
उज्जैन के त्रिवेणी घाट पर सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान

निर्माणाधीन घाटों पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित प्रवेश एवं निकासी के लिए 150 से अधिक स्थान चिन्हित किए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि सिंहस्थ मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का पवन पाटीदार ने किया उद्घाटन, बोले- “यह विकसित भारत का रोडमैप है”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सनातन परंपराओं का वैश्विक उत्सव है। इसी दृष्टि से सभी विकास कार्यों को आधुनिक तकनीक और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जा रहा है।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/indore-weather-update-el-nio-stalls-the-monsoon-likely-to-reach-madhya-pradesh-after-june27-8446222

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button