महाराणा प्रताप जयंती पर वीरांगनाओं ने किया माल्यार्पण, शौर्य और स्वाभिमान को किया नमन
बरघाट में अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
महाराणा प्रताप जयंती बरघाट – माल्यार्पण, वीरांगनाओं ने शौर्य और स्वाभिमान को किया नमन
Seoni 20 June 2026
सिवनी/ बरघाट यशो:- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा, सिवनी द्वारा बरघाट स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान वीरांगनाओं एवं समाजजनों ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य, त्याग, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े :- शिक्षा संबल योजना में छिंदवाड़ा की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज की एकता एवं संगठन की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी क्षत्रिय परिवारों से संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को राष्ट्रहित और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
यह भी पढ़े :-स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की प्रदेश महासचिव सविता गौतम, जिला अध्यक्ष खुशहाली चौहान, जिला संरक्षक शोभा राजपूत, उपाध्यक्ष संध्या राजपूत एवं आकांक्षा सेंगर सहित अंबिका चौहान, श्रद्धा चौहान और डॉली ठाकुर उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़े :- प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बनें आत्मनिर्भर : विधायक दिनेश राय मुनमुन
कार्यक्रम में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेश सिंह राजपूत, कुंवर विजय सिंह राजपूत, नीलांश सिंह राजपूत, विकास जैन, रत्नेश दीक्षित, अनिरुद्ध तिवारी, महेश राहंगडाले, आशु पाठक, आनंद, मनीषा राजपूत, संगीता राजपूत, काव्या राजपूत, मधुबाला ठाकुर, शालिनी तथा हेमा राहंगडाले सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



