सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छपारा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
एसडीओपी अपूर्व भलावी एवं थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार ने ऑनलाइन ठगी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की दी जानकारी
छपारा साइबर जागरूकता अभियान – सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
Seoni 26 June 2026
सिवनी / छपारा यशो:- साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत संदीपनी विद्यालय, छपारा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी, थाना प्रभारी छपारा खेमेन्द्र जैतवार एवं पुलिस स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा डिजिटल लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
यह भी पढ़े :-सेफ क्लिक” अभियान शुभारंभ, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक अथवा संदेश पर बिना सत्यापन भरोसा न करें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए।
यह भी पढ़े :-1500 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। साथ ही विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने और अपने परिवार व मित्रों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़े :-सिवनी में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ, 8 जुलाई तक जिलेभर में चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में जागरूकता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है और प्रत्येक नागरिक को डिजिटल माध्यमों का उपयोग सतर्कता के साथ करना चाहिए।
https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/2069783930363146695?s=20



