छपारा में 27 जून से तीन दिवसीय सदगुरु कबीर प्राकट्य महा महोत्सव, भव्य सत्संग और शोभायात्रा होगी आकर्षण का केंद्र
27 से 29 जून तक चलेगा आयोजन, कबीर धाम आचार्य पीठ सागर के 10वें आचार्य श्री रामजीवन शास्त्री साहेब के सानिध्य में होंगे धार्मिक कार्यक्रम
छपारा कबीर प्राकट्य महोत्सव 2026 – तीन दिवसीय सत्संग समारोह शुरू
Seoni 26 June 2026
सिवनी /छपारा यशो:- सदगुरु कबीर समाज उत्थान समिति छपारा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सदगुरु कबीर प्राकट्य महा महोत्सव एवं त्रिदिवसीय विराट सत्संग समारोह इस वर्ष 27 से 29 जून तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह मां बैनगंगा तट स्थित नवनिर्मित सदगुरु कबीर सत्संग भवन (गोल्डन टेंपल के सामने) में आयोजित होगा।
यह आयोजन सदगुरु कबीर धाम आचार्य पीठ सागर के 10वें आचार्य श्री श्री 108 रामजीवन शास्त्री साहेब के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा। उल्लेखनीय है कि यह सत्संग समारोह वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-सदगुरु कबीर प्राकट्य महा महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज, नगर छपारा बना भक्ति और अध्यात्म का केंद्र
आयोजन समिति, कबीर सैनिक संघ एवं महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 26 जून को आचार्य श्री का छपारा आगमन हुआ, जबकि शनिवार 27 जून को सुबह 9 बजे श्रीचंद अवधिया के निवास से गाजे-बाजे के साथ उनका कार्यक्रम स्थल तक स्वागत जुलूस निकाला जाएगा।
यह भी पढ़े :-सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना के नाम पर रखने का किया ऐलान
ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन से होगा शुभारंभ
शनिवार सुबह 10 बजे आचार्य श्री के करकमलों से ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद कबीर दर्शन पर सत्संग, चिंतन, भजन एवं प्रवचन आयोजित होंगे। रात्रि में संध्या पाठ, भजन संध्या एवं प्रसादी का आयोजन रहेगा।
रविवार को निकलेगी भव्य सद्भावना शोभायात्रा
28 जून रविवार को सुबह गुरु महिमा पाठ एवं सत्संग के बाद शाम 4 बजे सत्येश्वर सदगुरु कबीर साहेब के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में नगर में भव्य सद्भावना शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यह भी पढ़े :- सदगुरु कबीर एक मानवता पूर्ण सत्य मुक्ति का सत्य विचार है – दर्शनाचार्य रामजीवन शास्त्री
इस अवसर पर केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, पूर्व विधायक रमेश कुमार जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी सूरजलाल बंजारा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर जयकेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
29 जून को होगा समापन एवं भंडारा
29 जून सोमवार को गुरु महिमा पाठ, सत्पुरुष पूजन, गुरु पूजा, सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं आशीर्वचन के बाद विशाल भोजन भंडारे के साथ समारोह का समापन होगा।
समापन समारोह में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष निशा सुरेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
यह भी पढ़े :- </h6सदगुरु कबीर प्राकट्य महा महोत्सव का दूसरा दिवस भक्ति एवं अध्यात्म की गूंज के साथ सम्पन्न >
मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
समारोह के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।



