WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बरघाट में सड़क के बाद प्रारंभ हुआ बस स्टैण्ड का कार्य

बरघाट यशो:- सिवनी बालाघाट मार्ग के डामरीकरण के बाद कायाकल्प योजना के अंतर्गत बस स्टैंड का कायाकल्प का कार्य बरघाट नगर परिषद द्वारा किया गया है । बरघाट नगर परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्र में सड़को के कराये जा रहे कार्यो से आवागमन में सुचारू होगा वहीं आम जनता को धूल मिट्टी से राहत प्राप्त होगी दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी । पिछले लंबे अर्से से बरघाट नगरीय सीमा की सड़क के धुर्रे उड़ गये थे इसके निर्माण में अनेक तरह की बाधाएँ आ रही है परंतु बरघाट नगर परिषद ने उन समस्ओं के समाधान के लिये प्रयास किये और पिछले दिनों नगरीय सीमा मूंडापार से पटेल टोला तक सड़क का डामरीकरण का कार्य एमपी आई डी सी द्वारा पिछले दिनों किया गया । इसके लिये बरघाट नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती पाठक एवं पार्षदगणों ने भाजपा नेताओं के साथ जिला कलेक्टर एवं संबंधित विभाग लोकनिर्माण मंत्री े अनेक बार चर्चा की और स्वीकृति प्राप्त कर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया और इसके साथ ही बस स्टेण्ड का कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है । निर्माण के समय नगर परिषद के उपाध्यक्ष ममता अनिल पाठक, सभापति हेमंत राहंगडाले, आसन उईके अनिल पाठक, ज्ञानसिंह चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे ।
नगर में चल रहे कायाकल्प योजना के कार्यो से आम जनता में खुशी स्पष्ट दिख रही है और वे नप के प्रति आभार जता रहे है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!