छपारा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
बीएमओ डॉ. टी.एस. इनवाती ने किया अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की
छपारा पल्स पोलियो अभियान – 2026 का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
Seoni 28 June 2026
सिवनी / छपारा यशो:- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के तहत रविवार को छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन जन्म से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए जीवन रक्षक पोलियो की खुराक पिलाई गई।
अभियान का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे बीएमओ डॉ. टी.एस. इनवाती ने किया। इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय, केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, नगर परिषद छपारा की अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब साहू, सीएचसी छपारा के सेक्टर सुपरवाइजर एवं कोल्ड चेन प्वाइंट प्रभारी राकेश सिंह राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में महिलाओं के स्वरोजगार की सराहना की, सिपना सनसेट पॉइंट पर प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने बूथ पर पहुंचे पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
29 और 30 जून को घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 28 जून को बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी अस्पतालों एवं विशेष पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जा रही है। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।
यह भी पढ़े :- छपारा में सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव: कबीर के सिद्धांतों पर चलकर सामाजिक और आध्यात्मिक क्रांति का आह्वान
अभिभावकों से की गई अपील
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने घर के 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं, ताकि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाया जा सके।



