डूण्डासिवनी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई सूने मकान में चोरी की वारदात, 1.60 लाख का मशरुका बरामद
एक आरोपी गिरफ्तार, दो विधि-विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया; सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग
डूण्डासिवनी चोरी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई, 1.60 लाख का मशरुका बरामद
Seoni 30 June 2026
सिवनी यशो:- सिवनी जिले की डूण्डासिवनी पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो विधि-विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.60 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया मशरुका बरामद किया है, जिसमें नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप और आईपैड शामिल हैं।
यह भी पढ़े :- भैंसवामाता के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में की गई।

ड्रीमलैंड सिटी में हुई थी चोरी
पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को ड्रीमलैंड सिटी निवासी संदीप चौधरी ने थाना डूण्डासिवनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी, आभूषण, लैपटॉप और आईपैड चोरी कर ले गए।
शिकायत पर थाना डूण्डासिवनी में अपराध क्रमांक 340/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
यह भी पढ़े :-धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग
थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर तत्काल जांच शुरू की गई।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो विधि-विरुद्ध बालक शामिल
पुलिस ने मामले में चेतन पिता विजयराव दुर्गे (20 वर्ष) निवासी खटीकी मोहल्ला, आजाद वार्ड, सिवनी को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी मामले में अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है, जबकि बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद हुआ 1.60 लाख रुपये का मशरुका
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.60 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया सामान बरामद किया है।
इसमें 27,800 रुपये नकद, एक सोने का पेंडल, एक जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का हाथ का कड़ा, एक लैपटॉप तथा एक आईपैड शामिल है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक चैनसिंह उइके के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बालकृष्ण त्रिगाम, उपनिरीक्षक संजय बघेल, प्रधान आरक्षक रंजीत पटले, नितेश राजपूत, धूपलाल नेताम, योगेन्द्र चौहान तथा आरक्षक आशीष ठाकरे, विनोद बोपचे, रवि धुर्वे, धनराज बरकड़े, हिमेन्द्र सहारे, अकलेश माहोरे एवं मोहसीन आजमी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



