नारायण धाम कोठीघाट वेद विद्यालय शुभारंभ 3 जुलाई से – जानकारी देते यज्ञ समिति के पदाधिकारी।
Seoni, 02 July 2026
सिवनी यशो:- भारतीय सनातन संस्कृति, वैदिक परंपरा और संस्कृत शिक्षा के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नारायण धाम, कोठीघाट में स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय का शुभारंभ 3 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पादुकाओं का पूजन तथा वेद विद्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न होगा।
यह भी पढ़े :- महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला की प्राचार्य डॉ. आराधना राजपूत सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई
नारायण धाम कोठीघाट यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमाकांत (राजू) राय ने बताया कि वेद विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य नई पीढ़ी को वेद, संस्कृत, यज्ञ-विधि, संध्या-वंदन, भारतीय संस्कृति तथा सनातन जीवन मूल्यों की शिक्षा प्रदान करना है।
यह भी पढ़े :-सिवनी जिला शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिला परियोजना समन्वयक सहित सहायक संचालक बदले
विद्यालय में विद्यार्थियों को पारंपरिक गुरुकुल पद्धति के अनुरूप शिक्षा और संस्कार दिए जाएंगे, जिससे वे वैदिक ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैदिक शिक्षा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पहले से अधिक है।
यह भी पढ़े :-धान महोत्सव में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते
इसी उद्देश्य से पूज्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज के पावन आशीर्वाद से इस वेद विद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं धर्मप्रेमी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक केंद्र बनेगा।
विद्यालय का संचालन नारायण सेवा समिति, कोठीघाट द्वारा पूज्य महाराजश्री के सानिध्य में किया जाएगा। यहां अध्ययन करने वाले बटुकों के लिए नि:शुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
शुभारंभ समारोह में पूज्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमाकांत (राजू) राय ने संत-महात्माओं, विद्वानों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 3 जुलाई 2026 को नारायण धाम, कोठीघाट में आयोजित इस ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
https://ecooperatives.mp.gov.in/(S(vffdxvuog1rtopyqtlhbkzxn))/Default1_E.aspx



