स्वाद, स्वच्छता और हुनर का संगम: बरघाट की 35 रसोइयों ने कुकिंग प्रतियोगिता में बिखेरा पाक कला का जादू
मध्याह्न भोजन को स्वादिष्ट, पौष्टिक और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुई प्रतियोगिता
बरघाट कुकिंग प्रतियोगिता 2026- कुकिंग प्रतियोगिता: 35 रसोइयों ने दिखाई पाक कला, विजेताओं को मिला सम्मान
Seoni 03 July 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत जारी निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत सिवनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बरघाट विकासखंड मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत सभाकक्ष में कुक-कम-हेल्परों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्याह्न भोजन को अधिक स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं स्वच्छ बनाने के साथ ही रसोइयों को अपनी पाक कला, नवाचार और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।
यह भी पढ़े :- मानसून अलर्ट: सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
प्रतियोगिता में विकासखंड की 35 रसोइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इन प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार माध्यमिक शाला खुर्सीपार कला की पूनम राउत को 5,000 प्रदान किया गया।
द्वितीय पुरस्कार पीएम विद्यालय बढ़ैना कला की ममता राउत तथा माध्यमिक शाला खुर्सीपार खुर्द की देवला ठाकुर को 3,000-3,000 दिए गए।
तृतीय पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय साहूटोला की पल्लवी चौधरी, माध्यमिक शाला कुडोपार की अनिता इनवाती तथा पीएमश्री विद्यालय सर्रा की रेखा बरकड़े को 2,000-2,000 प्रदान किए गए।
यह भी पढ़े :-बरघाट में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण का आयोजन
वहीं सांत्वना पुरस्कार प्राथमिक शाला बीजाटोला की रीना मड़ावी, पीएमश्री विद्यालय बम्होड़ी की द्रोपदी बरकड़े तथा माध्यमिक शाला कांचना की प्रमिला भालेकर को 1,000-1,000 देकर सम्मानित किया गया।
समिति ने किया व्यंजनों का मूल्यांकन
प्रतियोगिता का मूल्यांकन जनपद पंचायत बरघाट की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिभा परते की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया।
यह भी पढ़े :-महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला की प्राचार्य डॉ. आराधना राजपूत सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई
निर्णायक मंडल में जनपद अध्यक्ष आभा राहंगडाले, सांसद प्रतिनिधि श्रीमती गोमती ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत राहंगडाले, किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र राहंगडाले, बीआरसीसी दिनेश हनवत, बीएसी सुनील ठाकुर, जिला पंचायत की टास्क मैनेजर श्रीमती अमृता चौधरी तथा क्वालिटी मॉनीटर श्रीमती नीलम विश्वकर्मा शामिल रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद पंचायत के केवल प्रसाद परते एवं जनपद शिक्षा केंद्र के समस्त जनशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।


