मध्यप्रदेशसिवनी

आईडीए सतपुड़ा ब्रांच के वैज्ञानिक व्याख्यान में जुटे दंत चिकित्सक, डॉ. शशांक शुक्रवार बने ‘मोस्ट एक्टिव मेंबर–2026’

वैज्ञानिक सत्र में आधुनिक दंत चिकित्सा की नई तकनीकों पर हुआ मंथन, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

डॉ. शशांक शुक्रवार सम्मान – आईडीए वैज्ञानिक व्याख्यान में डॉ. शशांक शुक्रवार बने मोस्ट एक्टिव मेंबर 2026

Chhindwara 04 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) सतपुड़ा ब्रांच, छिंदवाड़ा द्वारा शुक्रवार को खजरी रोड स्थित एक निजी होटल में वैज्ञानिक व्याख्यान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिलेभर के दंत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आधुनिक दंत चिकित्सा से जुड़े नवीन विषयों पर विशेषज्ञों के विचार सुने।

यह भी पढ़े :- सिविल कोर्ट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का विरोध तेज, यथास्थान विस्तार के लिए जनसमर्थन की अपील

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्राजक्ता रहीं। उन्होंने आधुनिक दंत चिकित्सा में अपनाई जा रही नई तकनीकों, उन्नत उपचार पद्धतियों और रोगियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उनके व्याख्यान को उपस्थित चिकित्सकों ने अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन सतपुड़ा ब्रांच द्वारा वर्ष 2026 के लिए “मोस्ट एक्टिव मेंबर” सम्मान डॉ. शशांक शुक्रवार को प्रदान किया गया।

यह भी पढ़े :-मानसून अलर्ट: सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

उन्हें संगठन की गतिविधियों में निरंतर सक्रिय सहभागिता, दंत चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, सामाजिक सेवा तथा पेशेवर उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित चिकित्सकों ने इस सम्मान को संगठन के सक्रिय और समर्पित सदस्यों के कार्यों को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़े :-‘एक वृक्ष–एक मित्र’ अभियान से जुड़ रहे शहरवासी, रजवाड़ा परिवार ने किया निःशुल्क पौधों का वितरण

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने दंत चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

https://www.adea.org/godental/discover-dentistry/history-and-data/history-of-dentistry

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button