मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

अमरवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति तिवारी को EOW का नोटिस, 9 जुलाई को जबलपुर कार्यालय में तलब

विभिन्न शासकीय योजनाओं के वित्तीय लेन-देन के संबंध में होगी पूछताछ, तत्कालीन सीएमओ राजेश बाथम को भी बुलाया गया।

अमरवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष EOW नोटिस, 9 जुलाई को जबलपुर में होगी पूछताछ

Chhindwara 05 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमति प्रीति तिवारी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इकाई जबलपुर ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।

उप पुलिस अधीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार उन्हें 9 जुलाई 2026 को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ कार्यालय, जबलपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा 8 अगस्त 2022 से 1 जून 2025 के बीच विभिन्न शासकीय योजनाओं के वित्तीय लेन-देन से संबंधित मामलों में पूछताछ की जाएगी।

बताया गया है कि इस संबंध में शिकायत क्रमांक 368/2026 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में दर्ज की गई है। इसी मामले में नगर पालिका अमरवाड़ा के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश बाथम को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

फिलहाल आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति तिवारी अथवा उनके पक्ष की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button