सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, नजूल निवर्तन समिति ने कई भूमि आवंटन प्रस्तावों को दी सैद्धांतिक मंजूरी

कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक, शासकीय भवनों और जनहित की परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा

नजूल निवर्तन समिति बैठक सिवनी – कई भूमि आवंटन प्रस्तावों को मंजूरी

Seoni 06 July 2026
सिवनी यशो:- जिले में शासकीय भवनों और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नजूल निवर्तन समिति की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत भूमि आवंटन प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई।

परीक्षण उपरांत कई प्रस्तावों को समिति ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की, जिससे संबंधित विभागों की विकास परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त हो गया।

बैठक में जल संसाधन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विभागवार चर्चा की गई।

यह भी पढ़े :- फर्जीवाड़ा खुलासा: नजूल भूमि पर कैसे हो गया नामांतरण और कैसे दे दी गई लीज?

कलेक्टर ने प्रत्येक प्रस्तावित स्थल की उपलब्धता, उपयोगिता, भूमि की उपयुक्तता तथा संबंधित विभागों की वास्तविक आवश्यकता का बारीकी से परीक्षण करते हुए अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र पूरी हों औपचारिकताएं

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने निर्देश दिए कि जिन प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, उनसे संबंधित विभाग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करें, ताकि भवन निर्माण एवं विकास कार्य समय-सीमा में प्रारंभ हो सकें।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय भूमि का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता, नियमों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किया जाए।

यह भी पढ़े :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन, सीएम बोले- रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

भूमि आवंटन से जुड़े सभी प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई गति

बैठक में परीक्षण उपरांत उपयुक्त पाए गए विभिन्न प्रस्तावों को समिति द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।

यह भी पढ़े :-पूरा शहर परेशान, जनप्रतिनिधि मौन: नजूल नवीनीकरण की भूलभुलैया में फंसे हजारों परिवार

इससे संबंधित विभागों के शासकीय भवन निर्माण, संस्थागत अधोसंरचना विकास तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://revenue.cg.nic.in/rev_notifications/najulbhumikanavinikaran12022015.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button