रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में 18-19 जुलाई को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, संगठन की रणनीति पर होगा मंथन
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली कार्यसमिति, वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक ओरछा – 18-19 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली बैठक
Bhopal 07 July 2026
भोपाल यशो:- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आगामी 18 और 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाली यह पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी, जिसमें संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलेगा और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति पर व्यापक मंथन किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 23 जून 2026 को घोषित 106 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति, 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण दिवस पर भाजपा की श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत का लिया संकल्प
बूथ से लेकर भविष्य की रणनीति तक होगी चर्चा
दो दिवसीय कार्यसमिति बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।
साथ ही भविष्य की राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति पर भी मंथन होगा।
जनसेवा के संकल्प को मिलेगा नया विस्तार
भाजपा का कहना है कि कार्यसमिति बैठक के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा तथा जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में संगठन आगे बढ़ेगा।
https://www.myneta.info/MadhyaPradesh2023/candidate.php?candidate_id=247



