अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के पिता स्वर्गीय शालिगराम यादव को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शेषराव यादव के पिता को दी श्रद्धांजलि
Chhindwara 07 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार को अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय शालिगराम यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंत्री पटेल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा स्वर्गीय शालिगराम यादव की माता एवं परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, अनिल राय, दिनेशु यादव, पीयूष बत्रा, राकेश माइकल पहाड़े, ब्रज नागवंशी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 70 गौवंश क्रूरता से मुक्त; आरोपी गिरफ्तार
सूने मकान में लाखों की नकबजनी का खुलासा, महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
धान पंजीयन से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक कलेक्टर ने कसी प्रशासन की नकेल
सरपंच संघ आक्रोशित; कलेक्टर से कार्रवाई की मांग, सरपंच से कथित अभद्रता पर बरघाट में बवाल



