Mon, 23 Nov 2026 | 07:30:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
केवलारी के 17 शासकीय स्कूलों को मिली 19.25 करोड़ की सौगात, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयासों से निर्माण कार्य स्वीकृत गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब केवलारी के 17 शासकीय स्कूलों को मिली 19.25 करोड़ की सौगात, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयासों से निर्माण कार्य स्वीकृत गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार मुसलमानों को समान नागरिक संहिता (UCC) का विरोध करने से क्यों बचना चाहिए? कान्हीवाड़ा में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू, कामता में बनेगा स्वागत द्वार रिश्ता मेरे श्याम से’ भजन संध्या में झूमे श्याम प्रेमी, राहुल अंचल ने बांधा समां छपारा बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बनेगा सुलभ शौचालय, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण चक्रवात के असर से बदला मौसम, दिनभर काले बादलों ने डाला डेरा पेंच नहर का पानी नहीं पहुंचा, खेतों में बोया महंगा बीज बर्बाद होने की आशंका संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब

सेवा ज्योति के साथ विकसित भारत का संकल्प, दशहरा मैदान में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 07, 2026 08:56 pm / Post views : 57

सेवा ज्योति के साथ विकसित भारत का संकल्प, दशहरा मैदान में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश
शेयर करें:

छिंदवाड़ा में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा, दशहरा मैदान में गूंजा विकसित भारत का संदेश

Chhindwara 07 October 2026 छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा बुधवार को छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में भव्य रूप से आयोजित हुई। जिले की पांचों विधानसभाओं से निकली सेवा ज्योति संकल्प यात्राएं निर्धारित समय पर दशहरा मैदान पहुंचीं। अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की मौजूदगी से पूरा मैदान राष्ट्रसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहाके, श्रीमती ज्योति डेहरिया, नत्थन शाह, लखन वर्मा, पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे एवं ताराचंद बाबरिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। [caption id="attachment_53184" align="aligncenter" width="261"]छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा छिंदवाड़ा में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा, दशहरा मैदान में गूंजा विकसित भारत का संदेश[/caption]

वंदेमातरम् से हुआ शुभारंभ, गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् गान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत@2047 के निर्माण के लिए देशवासियों से सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्र के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका और जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

हर नागरिक की भागीदारी से बनेगा विकसित भारत : विवेक बंटी साहू

सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान ने समाज में सेवा, सहभागिता और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक सामर्थ्य और सहभागिता का संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

सेवा को जनअभियान बनाने का संदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सेवा ज्योति संकल्प यात्रा को जनसेवा की भावना से जोड़ते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, महापौर विक्रम अहाके सहित अन्य वक्ताओं ने भी सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

पांढुर्णा से भी निकली सेवा संकल्प यात्रा

कार्यक्रम में पांढुर्णा क्षेत्र से भी सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। आदिवासी नेता मोरेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। पांचों विधानसभा क्षेत्रों से पहुंची यात्राओं के दशहरा मैदान में एकत्र होने के बाद कार्यक्रम ने व्यापक जनभागीदारी का रूप ले लिया। दशहरा मैदान में आयोजित इस आयोजन ने सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को एक साथ जोड़ते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

यह भी पढ़े :-

सेवा ज्योति संकल्प यात्रा ने जगाया विकसित भारत का संकल्प, सिवनी में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश मरीज तड़पता रहे, लेकिन बिना डोनर नहीं मिलेगा ब्लड? सिवनी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर गंभीर सवाल राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजे गए शिक्षक अनिल राजपूत, डॉ. राधाकृष्णन सम्मान से बढ़ाया सिवनी का गौरव सेवा सेतु अभियान के तहत सौंसर में 66वां नि:शुल्क नेत्र शिविर संपन्न https://www.facebook.com/share/r/1DGdvHuSzZ/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष