मध्यप्रदेशसिवनी

मध्यप्रदेश में 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल परिणाम 98% से अधिक पहुंचा

राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किए परिणाम, विद्यार्थी रोल नंबर से ऑनलाइन देख सकते हैं अपना रिजल्ट

MP 5वीं 8वीं पुनः परीक्षा परिणाम घोषित- कक्षा 5वीं में 80.42% और 8वीं में 74.16% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

Bhopal 09 July 2026
भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुनः परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। विद्यार्थी एवं अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि पुनः परीक्षा में कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 80.42 प्रतिशत तथा कक्षा 8वीं का 74.16 प्रतिशत रहा।

यह भी पढ़े :-<प्रतिभा प्रदर्शन में कोई बंधन आड़े नहीं आते : मुख्यमंत्री/p>

वहीं मुख्य वार्षिक परीक्षा और पुनः परीक्षा के परिणामों को मिलाकर इस वर्ष कक्षा 5वीं का कुल परिणाम 98.89 प्रतिशत और कक्षा 8वीं का 98.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।

संस्था प्रमुख भी अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम इसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में जिले के 07 प्रतिभागी विद्यार्थी

16 से 23 जून तक हुई थी पुनः परीक्षा

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 16 से 23 जून 2026 के बीच पुनः परीक्षा आयोजित की गई थी।

इसमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय विद्यालयों एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 71,548 तथा कक्षा 8वीं के 76,274 विद्यार्थी शामिल हुए।

यह भी पढ़े :- केवलारी में 9.78 करोड़ की तीन सड़क परियोजनाओं पर सवाल: पहली बारिश में दो सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त, एक ही ठेकेदार के कार्यों पर उठे गंभीर प्रश्न

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए थे, जहां 17 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने ऑनलाइन अंक प्रविष्ट किए।

शासकीय, अशासकीय और मदरसों का परिणाम

कक्षा 5वीं में शासकीय विद्यालयों के 46,665 विद्यार्थियों में से 36,217 उत्तीर्ण हुए। मदरसों के 581 विद्यार्थियों में से 352 तथा अशासकीय विद्यालयों के 24,302 विद्यार्थियों में से 20,971 सफल रहे।

यह भी पढ़े :- कलेक्टर शीतला पटले ने शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, बच्चों से आत्मीय संवाद

वहीं कक्षा 8वीं में शासकीय विद्यालयों के 56,738 विद्यार्थियों में से 40,315, मदरसों के 423 में से 268 तथा अशासकीय विद्यालयों के 19,113 विद्यार्थियों में से 15,978 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²¶°·°·Î²±&fontname=Íáîçáì&pubdate=07/07/2026&LocID=³²

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button