भोपाल मंगलवार, मई 30, 2023,
भोपाल -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के विद्यार्थी निरंतर प्रतिभा प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभा को आगे बढऩे में कोई बंधन आड़े नहीं आते। चाहे बेटा हो या बेटी, सामान्य बच्चे हों या दिव्यांग, अमीर हों या गरीब, प्रतिभाशाली बच्चों ने सभी बंधनों को तोड़ कर सफलता अर्जित कर दिखाई है। निश्चित ही मध्यप्रदेश इन विद्यार्थियों पर गर्व कर सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंगलवार को भोपाल में नए रवीन्द्र भवन में अखिल भारतीय सिविल सेवा (UPSC) में चयनित प्रदेश के युवाओं एवं 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों के संवाद एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।