मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

राम मंदिर दान प्रकरण पर सिवनी में महिला कांग्रेस का उपवास, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

इंदिरा भवन में गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना-उपवास, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

सिवनी महिला कांग्रेस उपवास प्रदर्शन, अयोध्या राम मंदिर दान प्रकरण में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

Seoni 09 July 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देशन में गुरुवार को जिला महिला कांग्रेस ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के कथित दान प्रकरण को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से जुड़े कथित अनियमितता के मामले में दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े :- नशे के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन: स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी भी आंदोलन में शामिल हुए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मामले की जांच में देरी हुई है और दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला कांग्रेस ने मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की आशा सनोडिया, गीता सिंह ठाकुर, आशा चंदेल, निताशा बघेल, आशा भलावी, गीता तिवारी, शबनम खान, बरखा बघेल, किरण करवेती, तृप्ति नामदेव, निकिता सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-<मोक्षधाम का इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बना ‘अधूरे वादों’ की मिसाल! पार्षद ने खोला मोर्चा, फर्म को ब्लैकलिस्ट कर भुगतान रोकने की मांग/p>

नोट: महिला कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप उनके वक्तव्य और प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित हैं। संबंधित आरोपों पर सक्षम जांच एजेंसियों की आधिकारिक जांच एवं निष्कर्ष अपेक्षित हैं।

https://www.etvbharat.com/hi/bharat/temples-change-rules-following-badrinath-offering-theft-case-utn26070804870

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button