मध्यप्रदेशसिवनी

चित्रकूट में सिवनी की सविता गौतम को ‘वीरांगना गौरव सम्मान 2026’

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश संगठन सचिव ज्योति राजपूत और जिला अध्यक्ष खुशाली चौहान भी सम्मानित, देशभर से जुटीं वीरांगनाएं

चित्रकूट में सिवनी की सविता गौतम को मिला ‘वीरांगना गौरव सम्मान 2026’, अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न

Seoni 09 July 2026
सिवनी/चित्रकूट यशो:- अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चित्रकूट की पावन धरा पर आयोजित हुई। महासभा के संरक्षक एवं संस्थापक डॉ. मानस सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. रश्मि सिंह तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना सिंह के सानिध्य में आयोजित बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आईं वीरांगनाओं ने भाग लेकर संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।

चित्रकूट में आयोजित समारोह में वीरांगना गौरव सम्मान 2026 प्राप्त करतीं सिवनी की सविता गौतम।
चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सिवनी की सविता गौतम को ‘वीरांगना गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

बैठक में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह, नागौद विधायक एवं पूर्व मंत्री राजा नागेंद्र सिंह जूदेव, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, चित्रकूट राजपरिवार की अर्चना चतुर्वेदी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

यह भी पढ़े :- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में पिछड़ी दमुआ नगरपालिका, खराब रेटिंग से बढ़ी प्रशासन की चिंता

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा, सिवनी की प्रदेश महासचिव श्रीमती सविता गौतम को उनके सामाजिक योगदान के लिए ‘वीरांगना गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया।

वहीं प्रदेश संगठन सचिव श्रीमती ज्योति राजपूत एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती खुशाली चौहान को भी ‘नारी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

बैठक के दौरान सिवनी इकाई ने सम्मान के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

यह भी पढ़े :- रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में 18-19 जुलाई को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, संगठन की रणनीति पर होगा मंथन

कार्यक्रम के दौरान सतना की मीनाक्षी सिंह को ‘बेटी को स्वावलंबी बनाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी नियुक्त किया गया।

https://www.facebook.com/share/p/1Y7diuS7Lo/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button