प्रहलाद बघेल बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस हायर सेकेंडरी स्कूल के पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष
सर्वसम्मति से हुआ चयन, संस्था के विकास और विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग का लिया संकल्प
प्रहलाद बघेल पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन
Seoni, 13 July 2026
सिवनी यशो:- नेताजी सुभाष चंद्र बोस हायर सेकेंडरी स्कूल में पालक शिक्षक संघ (एसएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कक्षा 1 से 12वीं तक के पालकों, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रहलाद बघेल को पालक शिक्षक संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा पालकों की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत उपस्थित सभी पालकों एवं सदस्यों की सहमति से प्रहलाद बघेल को पालक शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना गया।
यह भी पढ़े :- शासकीय विद्यालयों के बच्चों का भविष्य हमारी जिम्मेदारी: कलेक्टर नेहा मीना
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद बघेल का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए वे सदैव सक्रिय रहेंगे।
उन्होंने कहा कि संस्था को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना सहयोग प्रदान करेंगे तथा विद्यालय के सुचारु संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़े :- धर्मांतरण की 55 दिन पुरानी शिकायत पर FIR: आंदोलन की चेतावनी के बाद बरघाट पुलिस ने दर्ज किया मामला
बैठक में संस्था की प्राचार्य श्रीमती राजेश्वरी धुर्वे, वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद साबिर खान, श्रीमती सुनीता डेहरिया, डी.पी. शिवेदी, राजकिशोर दुबे, श्रीमती पूजा पांडे, मनोज नाग, अभिलाष मिश्रा, श्रीमती अकीला खान सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा पांडे ने किया, जबकि अंत में मोहम्मद साबिर खान ने उपस्थित सभी पालकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



