मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

दादा गुरु भैया जी सरकार के कर-कमलों से हुआ नर्मदा सेवा आश्रम का भूमि पूजन

कहानी में भव्य स्वागत के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान, जल्द शुरू होगा आश्रम निर्माण

कहानी यशो :- नगर में प्रस्तावित नर्मदा सेवा आश्रम के निर्माण की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ गया। लगभग दो वर्ष पूर्व नेमा परिवार द्वारा नर्मदा सेवा समिति को दान स्वरूप प्रदान की गई भूमि पर दादा गुरु भैया जी सरकार के कर-कमलों से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ।

दादा गुरु भैया जी सरकार नर्मदा सेवा आश्रम का भूमि पूजन करते हुए
कहानी में नर्मदा सेवा आश्रम निर्माण के लिए दादा गुरु भैया जी सरकार ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया।

नर्मदा सेवा समिति लंबे समय से इस भूमि पर आश्रम निर्माण की योजना पर कार्य कर रही थी। समिति के आग्रह पर अपने पूर्व निर्धारित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पलारी जाते समय दादा गुरु भैया जी सरकार कहानी पहुंचे और भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

ढोल-नगाड़ों और ‘नर्मदे हर’ के जयघोष से हुआ स्वागत

दादा गुरु भैया जी सरकार के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं ने नगर सीमा से ही ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और “नर्मदे हर” के जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए भूमि पूजन स्थल पहुंची, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

नर्मदा परिक्रमा यात्रियों के लिए बनेगा सेवा केंद्र

भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नर्मदा सेवा समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही आश्रम निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शीघ्र ही दान में प्राप्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रस्तावित नर्मदा सेवा आश्रम को नर्मदा परिक्रमा यात्रियों, संत-महात्माओं तथा धार्मिक एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button