क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

वन्य प्राणियों की खाल सहित आरोपी गिरफ्तार

दो भेड़ की एवं एक काले मृग की खाल जप्त
वन परिक्षेत्र के अमले ने भीमगढ़ में की छापामार कार्यवाही

वन्य प्राणियों की खाल सहित आरोपी गिरफ्तार - Seoni News
सिवनी 13 जून 2023
छपारा यशो:- वन परिक्षेत्र छपारा ने 12 जून को 4 बजे सुबह भीमगढ़ से तीन खाल जप्त की जो काली मृग की एक और दो खाल भेडि़ए की बताई गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परीक्षेत्र अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली कि भीमगढ़ निवासी विपत लाल कामले पिता मंगल कामले के वन प्राणियों की खाले रखी हुई है जिस पर वन परीक्षेत्र अधिकारी ने एक टीम का गठन कर सोमवार 12 जून को सुबह 4:00 बजे विपत लाल कामले पिता मंगल कामले के यहां बन अमले के साथ छापा मारा जहां छत पर रखी बोरी में तीन खाल बरामद की जिसमें दो खाल भेडि़ए की ओर एक खाल काली मृग की जप्त कर अपराधी विपतलाल कामले पिता मंगल कामले भीमगढ़ निवासी को गिरफ्तार किया है वन अपराध अधिनियम कायम कर आज 13 जून को अपराधी को लखनादौन न्यायालय में पेश किया गया है इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि उक्त खाल कहां से आई और इस अपराध में कौन-कौन शामिल है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button