सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

राहुल गांधी ही छात्रों, गरीबों और वंचितों की आवाज हैं : कुणाल चौधरी

सिवनी में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, छात्र संवाद अभियान के जरिए भाजपा सरकार पर साधा निशाना

सिवनी कांग्रेस पत्रकार वार्ता – कांग्रेस ने छात्र संवाद अभियान को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Seoni 20 July 2026
सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुणाल चौधरी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने केंद्र सरकार की शिक्षा एवं युवा नीतियों पर सवाल उठाए।

इस दौरान कांग्रेस के प्रस्तावित ‘छात्र संवाद’ अभियान की जानकारी देते हुए कहा गया कि इसका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

कुणाल चौधरी ने कहा कि देश का युवा शिक्षा और रोजगार के गंभीर संकट से गुजर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की कमजोरियों ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है, जबकि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दे उठा रहे हैं।

उन्होंने सिवनी में युवक कांग्रेस के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में यह निर्णय लिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश बताया।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने पेपर लीक सहित छात्रों से जुड़े मुद्दों को लगातार संसद और सड़क दोनों जगह उठाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी एवं कांग्रेस सांसदों के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के सामने छात्रों की मांगों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी सहित कांग्रेस सांसदों की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया और कहा कि बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाओं के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष और छात्र संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि छात्र हितों की अनदेखी का राजनीतिक परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा।

पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना, ब्रजेश सिंह बघेल, जेपीएस तिवारी, राजिक अकील, देवी सिंह चौहान, यशपाल भलावी, शिव सनोडिया, रंजीत यादव, आदित्य मोंटू भूरा, तेजसिंह रघुवंशी, देवेन्द्र ठाकुर, तनवीर अहमद, नितिन डेहरिया, शिवदीप डेहरिया एवं सुनील पंचेश्वर सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नोट: यह समाचार कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति एवं पत्रकार वार्ता में दिए गए बयानों पर आधारित है। इसमें व्यक्त आरोप एवं विचार संबंधित नेताओं के हैं।

यह भी पढ़े :-

बरघाट में जनपद अध्यक्ष-CEO विवाद: वायरल VIDEO से महिला सम्मान और लोकतंत्र पर उठे बड़े सवाल

MP में UCC की ओर बड़ा कदम: विधानसभा में रखा अध्यादेश, CM मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी राहत

पेंच टाइगर रिजर्व में 47 मैदानी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, पिपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजे स्टार

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश पुलिस बने देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस 

https://www.facebook.com/share/p/1HbBoCkahH/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button