मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाहेल्थ

फलदार पौधों से महकेगा चारगांव कर्बल, ग्रामीणों को बांटे गए 2000 पौधे; ‘लगाओ, खाओ और कमाओ’ का दिया संदेश

एकल अभियान और समाजसेवी संस्थाओं की पहल, घर-घर लगेगा नींबू, जाम, आम और मुनगा का पौधा

चारगांव कर्बल में 2000 फलदार पौधों का वितरण, ग्रामीणों ने लिया गांव को हराभरा बनाने का संकल्प

Chhindwara 01 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चारगांव कर्बल ग्राम पंचायत में एकल अभियान एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अनूठी पहल की गई। ‘गांवों को फलदार बनाओ, खाओ और कमाओ’ अभियान के तहत ग्रामीणों को 2000 फलदार पौधों का वितरण किया गया।

ग्रामीणों को नींबू, जाम, आम और मुनगा जैसे उपयोगी पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों के आंगन, बाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में लगाएंगे। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने पौधों को लेकर उत्साह दिखाया और कहा कि इनका संरक्षण कर वे भविष्य में फल प्राप्त करेंगे।

घर-घर फलदार पौधे लगाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं भाजपा नेता लखन डोंगरे, पूर्व जनपद सदस्य नारायण डिगरसे, राम भरोस डिगरसे, पांढुर्ना जिला उपाध्यक्ष सदन साहू सहित अन्य लोगों ने पौधों का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि घर के आंगन और बाड़ी में लगाए गए पौधों की देखभाल आसानी से की जा सकती है और इनके शत-प्रतिशत सुरक्षित रहने की संभावना रहती है। फलदार पौधे आने वाले समय में परिवारों को पोषण के साथ अतिरिक्त आय का साधन भी उपलब्ध करा सकते हैं।

ग्रामीणों को मिलेगा पर्यावरण और आर्थिक लाभ

एकल अभियान एवं समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गांवों में हरियाली बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है। फलदार पौधे लगाने से परिवारों को ताजे फल मिलेंगे और अतिरिक्त उत्पादन होने पर वे इसे बेचकर आय भी अर्जित कर सकेंगे।

कार्यक्रम में गांधीगंज व्यापारी मंडल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अनिल अग्रवाल, सचिव अशोक संचेती, स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक रमेश जाकोटिया, रोटरी क्लब के विनोद तिवारी, डॉ. लता नागले, एडवोकेट आशीष साहू, एकल अभियान के कुबेर सूर्यवंशी, गोविंद चौरसिया, मनोज सोनी, नरेश अहाके, विनोद साहू, महिला आचार्य रानू सोनी, आराधना शुक्ला, लोकतंत्र सेनानी राजेंद्र राय, पुरुषोत्तम साहू, प्रशांत नंदनवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

छात्र-छात्राओं ने भी लिया पौधरोपण का संकल्प

कार्यक्रम में एकल विद्यालय, स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर एवं शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल करेंगे और गांव को हराभरा बनाने में सहयोग देंगे।

इस अवसर पर श्रीमती आरती चौरसिया, श्रीमती अंकिता चौरसिया, श्रीमती एकता चौरसिया, आलेख चौरसिया, श्रेया एवं श्रेयस चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं वरिष्ठ ग्रामीणों ने एकल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि एकल विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़े :-

जबलपुर की बदलेगी सूरत! सीएम मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, 362 करोड़ की परियोजना समेत कई बड़े ऐलान 

ब्लैकमेलिंग का माध्यम बन रही है” “सीएम हेल्पलाइन 181 – पंचायत संगठनों का आरोप, 1969 शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे, प्रथम ‘जन-विश्वास’ दौरे में शिकायतकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद

कांग्रेस पर वामपंथी सोच हावी, संसद छोड़ सड़क की राजनीति कर रही कांग्रेस: ललिता वर्मा 

https://www.urvann.com/blog/10-best-fruit-trees-to-grow-in-your-home-garden

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button