मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दतिया उपचुनाव की हार पर भाजपा का बड़ा एक्शन, पूरा जिला संगठन भंग

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का फैसला, जिलाध्यक्ष सहित मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ और जिला कार्यसमिति तत्काल प्रभाव से पदमुक्त; दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

दतिया भाजपा संगठन भंग – उपचुनाव हार के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, पूरा जिला संगठन भंग

भोपाल यशो :- दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए जिला दतिया की पूरी संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश तथा उपचुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित जिला संगठन की सभी वर्तमान इकाइयों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा के बाद लिया गया है।

उपचुनाव में 6,016 मतों से मिली हार

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों 6,016 मतों से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम 3 अगस्त को घोषित हुए, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को पराजित किया। परिणाम आने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने हार के कारणों की समीक्षा शुरू कर दी थी।

रिपोर्ट के लिए बनाई गई थी दो सदस्यीय समिति

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उपचुनाव परिणामों के विश्लेषण के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की थी। समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को सदस्य बनाया गया। समिति को चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर हार के कारणों का विश्लेषण कर रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई थी।

समीक्षा के बाद हुआ बड़ा फैसला

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर हुई समीक्षा बैठक में उपचुनाव में हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन की कार्यशैली, चुनावी रणनीति और विभिन्न पहलुओं पर मंथन हुआ। हालांकि बैठक में हुई चर्चाओं को लेकर भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है।

अब नए सिरे से होगा संगठन का गठन

जिला संगठन भंग होने के बाद अब दतिया में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही नए जिलाध्यक्ष और नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। पार्टी का उद्देश्य आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-

“जो एक बार एमपी आता है, वह वापस नहीं जाता…” सीएम मोहन का निवेशकों को संदेश, ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

सिवनी की परिवहन यात्रा: 1959 के ऐतिहासिक बस स्टैंड से आधुनिक बस टर्मिनल की जरूरत तक, बदलते समय की पूरी दास्तां

पूर्व विधायक रमेश दुबे ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, चौरई क्षेत्र के मजरा-टोलों में सड़क निर्माण की मांग

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

https://ddnews.gov.in/lawyers-from-across-the-country-submit-memorandum-to-delhi-police-commissioner-demanding-a-halt-to-the-proposed-march-to-the-pms-residence/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button