छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

आप वरिष्ठजनों की मेहनत का परिणाम है भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है – आलोक दुबे

सिवनी एवं गंगेरूआ में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सह भोज का कार्यक्रम संपन्न

 

आप वरिष्ठजनों की मेहनत का परिणाम है भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है - आलोक दुबे - Seoni News

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रारंभ 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में बरघाट विधानसभा के गंगेरूआ एवं सिवनी जिला मुख्यालय में जिला भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम के जिला प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में गंगेरूआ में बरघाट विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए इन कार्यकर्ताओं के बीच संगठन एवं सरकार के कार्यों को नीचे तक पहुंचाने एवं कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से पुन: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आए इसके लिए संकल्प लिया गया ।
सिवनी विधानसभा का कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं ने सहभागिता की और सभी ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की मार्गीदर्शी उपस्थिती रही । जिन्होंने वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं से उनके सुक्षाव सहित भाजपा को जिताने के लिये उनके अनुभव प्रदान करने के लिये आग्रह किया और कहा कि आप सभी की अथक मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज विश्व की सभी पार्टी बनी है आगामी समय में आप सभी का पार्टी को एवं संपूर्ण क्षेत्र में मार्गदर्शन करना है जिससे भाजपा की केन्द्र और राज्य में कल्याणकारी सरकार स्थापित हो । श्री दुबे ने कहा कि आप सभी ने जिस विचार से भाजपा के लिये मेहनत की थी उस भाव के अनुरूप केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार निरंतर जनकल्याण के काम करते हुये देश को गौरव प्रदान कर रही है और अंतिमछोर के व्यक्ति के उत्थान के लिये निरंतर काम हो रहा है । देश को परम वैभव प्रदान करने के लिये आवश्यक है कि भाजपा की केन्द्र और राज्य में पुन: सरकार बने और आप सभी का मार्गदर्शी सहयोग भाजपा को पूर्वत प्राप्त हो ।

हम सभी की मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे है – वेदसिंह ठाकुर

कार्यक्रम के जिला प्रभारी वेदसिंह ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी को खड़ा करने में हम सभी ने अपना पूरा यौवन खपा दिया आज वह केन्द्र एवं अनेक प्रदेश में सत्ता के शीर्ष पर है । भाजपा को शीर्ष पर देखकर हम सभी का मन प्रसन्न होता है और यही हमारी सफलता है परंतु हमने सत्ता के माध्यम से देश को दुनिया में श्रेष्ठता प्रदान करने का जो संकल्प लिया है भारत को विश्व गुरू बनाने का जो संकल्प लिया है वह अभी पूरा करने के लिये और ताकत लगाने की आवश्यकता है । श्री ठाकुर ने कहा कि जनता से किये वायदे भाजपा ने सत्ता में आते ही पूरे करने में पूरी ईमानदारी का परिचय दिया है और गरीबी मिटाने के साथ विकास की जो श्रखला प्रारंभ की है वह हमारे लिये सुखद अनुभूति करा रही है हमे यह देखकर खुशी प्राप्त हो रही है कि दुनिया में अब भारत का सम्मान तेजी से बढ़ रहा है और दुनिया भारत के सामने नतमस्तक हो रही है ।

आपकी मेहनत गरीब कल्याण के काम आ रही है – मुनमुन

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि आप सभी के अथक प्रयासों से जो भाजपा खड़ी हुयी है वह देश को गौरव दिलाने के साथ गरीब कल्याण किसान कल्याण की दिशा में काम कर रही है और विकास की दौड़ में दुनिया में आगे बढ़कर अपना गौरव पूर्ण स्थान सुनिश्चित कर रही है आगामी समय में आप सभी के मार्गदर्शन में भाजपा की केन्द्र और प्रदेश में पुन: सरकारें बनेगी और देश विश्व के नंबर वन देशों में सबसे आगे दिखाई देगा आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप भाजपा की सरकारे काम कर रही है ।
कार्यक्रम में प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार, केवलारी विधायक राकेश पालसिंह, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने अपना मार्गदर्शी संबोधन दिया कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता कीरत सिंह बघेल, मेहताव सिंह जिले में पूरे माह चल रहे महाजनसंर्पक अभियान के प्रभारी जयदीप सिंह चौहान, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, अजय डागोरिया,सिवनी विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक परसराम सनोडिया मंचासीन रहे । कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा जिला मंत्री एवं महा जनसंपर्क अभियान के सह प्रभारी लालू राय ने रखी ।

भाजपा ने सत्ता में आकार हमारे सपने साकार किये – वरिष्ठजन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं ने अपना परिचय दिया और अनुभव सुनाये तथा भाजपा के शासन में हो रहे कार्यो के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने जिस कल्पना से भाजपा के लिये काम किया था वह साकार होते हुये दिखकर जो खुशी मिल रही है वह अकल्पनीय है । धारा 370 का समाप्त होना, भव्य राम मंदिर का निर्माण होना किसी चमत्कार से कम नहीं है । वरिष्ठजना ने कहा कि भाजपा ने कालाबाजारी, घोटोलो, आतंकवाद को समाप्त करने के लिये जो साहसिक काम किये है वह अद्भुत है । भाजपा की सरकारों के जनकल्याण और विकास के कार्यो की वरिष्ठ जनों ने मुक्तकंठ से प्रसंशा की । इस सम्मेलन में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों का भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, प्रदेश युवा अध्यक्ष वैभव पवार, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, महामंत्री गणों एवं जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने तिलक चंदन वंदन पार्टी का गमच्छा पहनाकर और टिफिन भेंटकर स्वागत किया । इसके पश्चात सभी ने सहभोज कर कार्यक्रम का समापन किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button