धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

नाग पंचमी पर 17 अगस्त को मनाया जाएगा चौरसिया दिवस, 16 अगस्त को निकलेगी सामाजिक रैली

गिरजा कुंड से डोमन गुरु बाबा मंदिर तक निकलेगी रैली, चौरसिया भवन में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह

सिवनी में 17 अगस्त को मनाया जाएगा चौरसिया दिवस, 16 अगस्त को निकलेगी सामाजिक रैली

Seoni 13 August 2026
सिवनी यशो:- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिला चौरसिया समिति के तत्वावधान में नाग पंचमी का पर्व चौरसिया दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 16 एवं 17 अगस्त को विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

16 अगस्त को निकलेगी सामाजिक रैली

कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 16 अगस्त रविवार को दोपहर 12:30 बजे गिरजा कुंड से डोमन गुरु बाबा मंदिर तक सामाजिक रैली निकाली जाएगी। रैली में समाज के महिला-पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चौरसिया भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं और उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया जाएगा।

नाग पंचमी पर होगा रुद्राभिषेक और पूजन

चौरसिया समाज के जिला अध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि 17 अगस्त सोमवार को नाग पंचमी के अवसर पर चौरसिया मंगल भवन, राधाकृष्ण नगरी, रेलवे क्रॉसिंग, बरघाट रोड, सिवनी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रुद्राभिषेक, पूजन, हवन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक सामाजिक भोज का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

चौरसिया समाज के अध्यक्ष मूलचंद चौरसिया एवं महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती माधुरी नंदकिशोर चौरसिया ने समाज के सभी बंधुओं से नाग पंचमी के दिन 17 अगस्त को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

समाज पदाधिकारियों ने कहा कि सामूहिक रूप से पर्व मनाने का उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर सामाजिक एकता का परिचय देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े :-

सिवनी कलेक्टर का बड़ा एक्शन: 20 लापरवाह अधिकारियों का वेतन काटने के आदेश

“तिरंगा हाथ में, दिल में देशभक्ति… सिवनी की सड़कों पर उमड़ा नारी शक्ति का सैलाब”

सिवनी में जनजातीय विरासत को मिलेगा नया आयाम: बनेगा सांस्कृतिक संग्रहालय, पर्यटन से जुड़ेंगे ऐतिहासिक स्थल

सिवनी नगर पालिका में कौन बचा रहा है दागी CMO को? EOW FIR के बाद भी कुर्सी बरकरार, सक्षम अधिकारी को प्रभार क्यों नहीं?

https://www.jagran.com/spiritual/religion-shubh-puja-time-muhurat-on-17-august-2026-nag-panchami-and-benefits-of-worshipping-40339668.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!