मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर भड़की भाजपा, छिंदवाड़ा में मशाल यात्रा से जताया विरोध

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में निकली विशाल मशाल यात्रा, ‘वंदे मातरम् का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारों से गूंजा शहर

छिंदवाड़ा में ‘वंदे मातरम्’ अपमान पर भड़की भाजपा, शेषराव यादव के नेतृत्व में निकली मशाल यात्रा

Chhindwara 16 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को छिंदवाड़ा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और राष्ट्रभक्त नागरिकों ने हाथों में जलती मशालें लेकर विशाल मशाल यात्रा निकाली।

भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत के सम्मान और देश की राष्ट्रीय अस्मिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के गूंजे नारे

मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में जलती मशालें लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘वंदे मातरम् का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए गए। मशालों की रोशनी और देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रभावना से सराबोर नजर आया।

‘वंदे मातरम्’ राष्ट्र की चेतना का प्रतीक : शेषराव यादव

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत का अपमान केवल एक गीत का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा विषय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान और राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

मशाल यात्रा में विधायक राजा कमलेश शाह, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, कार्यालय मंत्री भारत घई, नीरज बंटी पटेल, शैलेन्द्र पटेल, लखन वर्मा, ज्योति डेहरिया, अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र मिगलानी, विजेंद्र चौहान, ललिता वर्मा, दिन्शु यादव, संदीप रघुवंशी, नितिन मोहन डेहरिया, अनुज पाटकर, डॉ. कृष्णा हरजानी, दीपक कोल्हे, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, लीला बजोलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, कांग्रेस के बर्ताव के विरोध में सिवनी में आज कैंडल मार्च

6 साल नामांतरण में देरी, PM आवास की किश्त अटकी; CM मोहन यादव ने 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 को किया सस्पेंड

सिद्धघाट बनेगा सिवनी का नया पर्यटन केंद्र! कलेक्टर नेहा मीना ने लिया जायजा, विकास का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश

छिंदवाड़ा में महिला कांग्रेस का अनूठा आयोजन, बेटियों ने पतंगों पर उकेरे सपनों के रंग

https://www.amarujala.com/video/india-news/lathi-charge-on-students-prakash-raj-lashes-out-at-the-soren-government-2026-08-11

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button