सिवनीमध्यप्रदेश

ट्रक में आग के बाद 4 घंटे NH-44 जाम, पत्थरबाजी के बीच पुलिस वाहन पलटा; 3 पुलिसकर्मी घायल

गणेशगंज-बंजारी माता मंदिर के बीच कंटेनर के केबिन में लगी आग, जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के वाहन को रांग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

ट्रक में आग के बाद 4 घंटे NH-44 जाम, पुलिस वाहन पलटा, 3 पुलिसकर्मी घायल

Seoni 16 August 2026
सिवनी / छपारा यशो:- रविवार सुबह गणेशगंज और बंजारी माता मंदिर के बीच NH-44 पर कारों से लदे कंटेनर ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही छपारा, लखनादौन और सिवनी से दमकल दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

NH-44 पर ट्रक में आग के बाद पलटा पुलिस वाहन
NH-44 पर ट्रक में आग के बाद 4 घंटे जाम, पुलिस वाहन पलटा, 3 पुलिसकर्मी घायल

इसी दौरान कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते पत्थरबाजी भी शुरू हो गई, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। करीब चार घंटे तक NH-44 पर यातायात बाधित रहा। जाम के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम खुलवाने पहुंची छपारा पुलिस के वाहन को रांग साइड से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार नगर निरीक्षक खैमेंद्र कुमार जैतवार, एसआई प्रेमनारायण सूर्यवंशी और आरक्षक आशीष सिंह चौहान को अंदरूनी चोटें आईं।

तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उपचार के लिए छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत सामान्य बताई गई है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोपहर करीब 12 बजे जाम खुलवाया गया, जिसके बाद NH-44 पर यातायात सुचारू हो सका। घटना को लेकर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :-

2027 होगा युवा वर्ष! लाल परेड ग्राउंड से CM मोहन यादव के बड़े ऐलान, रोजगार-स्टार्टअप से GYANII मिशन तक MP का नया रोडमैप

सावन की रिमझिम फुहार के बीच प्राचीन सूर्य मंदिर में सजा हरियाली महोत्सव

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

भोपाल में गूंजी भारत माता की जय: सीएम मोहन ने प्रदेश की बड़ी तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 2027 होगा युवा वर्ष

https://www.etvbharat.com/hi/state/sagar-moving-truck-caught-fire-on-national-highway-44-causing-2-km-traffic-jam-mps26073001391

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!