सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

सिवनी में गरजा भाजपा का जनजातीय मोर्चा, पंकज तेकाम के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, विधायक कमल मर्सकोले सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत, जनजातीय समाज के कल्याण और योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

सिवनी में पंकज तेकाम का भव्य स्वागत, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने दिखाई संगठनात्मक ताकत

Seoni 16 August 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिवनी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम का प्रथम नगर आगमन हुआ। उनके सिवनी पहुंचने पर भाजपा जिला संगठन एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और मोर्चा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सिवनी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम का स्वागत
सिवनी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संभाग प्रभारी संजय कुशराम, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल एवं मुकेश बघेल, लखनादौन की पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन उइके सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा ने उठाए प्रभावी कदम : कुलस्ते

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा सरकारों द्वारा कई महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। देश की प्रगति के लिए आवश्यक है कि जनजातीय वर्ग के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उसकी आवश्यकता के अनुरूप शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

सिवनी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम का स्वागत
सिवनी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता।

उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ समाज के बीच पहुंचें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अटल जी ने जनजातीय वर्ग के लिए बनाया था पृथक मंत्रालय

कुलस्ते ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पृथक मंत्रालय के गठन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाओं और कागजों तक सीमित योजनाओं में विश्वास नहीं करती, बल्कि योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिवनी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम का स्वागत
सिवनी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम के प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता।

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण पर भी सरकार का जोर : मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि भाजपा की सरकारें जनजातीय समाज की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझती हैं और उनके निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के विकास के साथ-साथ उनकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : पंकज तेकाम

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज के विकास और उनकी बेहतरी के लिए सरकारें लगातार काम कर रही हैं, लेकिन इन योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना मोर्चा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और समाज के बीच पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में अशिक्षा और सरल-भोलेपन का किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा राजनीतिक स्वार्थ के लिए दुरुपयोग न हो, इसके प्रति भी समाज को जागरूक करना आवश्यक है।

विधायक कमल मर्सकोले ने गिनाए भाजपा सरकार के कार्य

बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने प्रेरक संबोधन देते हुए जनजातीय वर्ग के लिए भाजपा सरकारों द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

लखनादौन की पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन उइके ने जिले में मोर्चे की संगठनात्मक संरचना और आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम के प्रथम नगर आगमन को लेकर जिला भाजपा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा किए गए भव्य स्वागत ने संगठन की सक्रियता और एकजुटता को प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़े :-

‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, कांग्रेस के बर्ताव के विरोध में सिवनी में आज कैंडल मार्च

2027 होगा युवा वर्ष! लाल परेड ग्राउंड से CM मोहन यादव के बड़े ऐलान, रोजगार-स्टार्टअप से GYANII मिशन तक MP का नया रोडमैप

6 साल नामांतरण में देरी, PM आवास की किश्त अटकी; CM मोहन यादव ने 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 को किया सस्पेंड

ट्रक में आग के बाद 4 घंटे NH-44 जाम, पत्थरबाजी के बीच पुलिस वाहन पलटा; 3 पुलिसकर्मी घायल

https://up.bjp.org/hi/paradaesa-adhayakasa-anausauucaita-janajaatai-maoracaa

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button