धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

24 अगस्त को निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा, दिघोरी धाम में होगा गुरू रत्नेश्वर भगवान का जलाभिषेक

सिद्ध बाबा घाट से सुबह 9 बजे रवाना होगी कावड़ यात्रा, पूर्व विधायक रजनीश हरवंश सिंह सहित धर्मप्रेमीजन आयोजन में होंगे शामिल

24 अगस्त को छपारा से निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा, दिघोरी धाम में होगा जलाभिषेक

Seoni 22 August 2026
सिवनी / छपारा यशो:- सावन मास की पावन बेला में भगवान शिव की आराधना को लेकर छपारा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कावड़ यात्रा 24 अगस्त 2026, सोमवार को छपारा नगर के सिद्ध बाबा घाट से प्रारंभ होगी।

आयोजकों के अनुसार कावड़ यात्रा सुबह 9 बजे सिद्ध बाबा घाट से पवित्र जल लेकर प्रारंभ होगी। श्रद्धालु कावड़ में जल लेकर छपारा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य महाराज जी के गुरुधाम दिघोरी पहुंचेंगे। यहां श्रद्धालुओं द्वारा कावड़ में लाए गए पवित्र जल से गुरू रत्नेश्वर भगवान का जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की जाएगी।

धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजनीश हरवंश सिंह एवं छपारा के धर्मप्रेमी बंधुओं की ओर से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तजनों से कावड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

आयोजकों ने कहा कि भगवान शिव की आराधना और पवित्र जल से अभिषेक के इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित करें और कावड़ यात्रा को भव्य एवं सफल बनाएं।

यह भी पढ़े :-

26 अगस्त को सिवनी सहित जिलेभर में मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी, जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां तेज

सिवनी नगर पालिका में सफाई व्यवस्था ठप, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने संभाला मोर्चा

मंत्रों की शक्ति से माता-पिता की सेवा तक—शिव महापुराण कथा में सनातन जीवन मूल्यों का संदेश

माता-पिता की जीवित रहते सेवा ही सबसे बड़ा तीर्थ : महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज

https://youtube.com/shorts/ResmdDeQHsY?si=HBXyht2Sj7L6KpXc

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button