ईद मिलादुन्नबी 2026: सिवनी सहित जिलेभर में श्रद्धा से मनाया गया पर्व, जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब
सिवनी यशो :- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार, 26 अगस्त को सिवनी शहर सहित जिलेभर में धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जगह-जगह नातिया कार्यक्रम, धार्मिक तकरीर, लंगर, शरबत और छबील का आयोजन किया गया।

सिवनी शहर में बुधवारी बाजार स्थित ईदगाह मस्जिद प्रांगण से निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन भी शामिल हुए। उन्होंने जुलूस में शामिल धर्मगुरुओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा मुस्लिम समाज को ईद मिलादुन्नबी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन का सीरत कमेटी के अध्यक्ष असलम खान (पत्ते वाले), ईदगाह मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष (सदर) समीर खान, शब्बीर वारसी, अफरोज खान (डीजे) सहित आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में हाजी शमी अंसारी, हैदर अली ठेकेदार, शफीक खान पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, असलम बाबा कौमी एकता कमेटी, शफीक पटेल, दीवान शाद अली, बब्लू भाई सोमू वाले, शोएब राजा खान, अहफाज खान, अकील अहमद (सरकार), आरिफ (सोनू) अंसारी, हाजी साबिर खान, फिरोज खान, हाजी तन्नू खान, फैसल खान, महफूज खान, जलील खान (जल्लू), सलीम खान, इरफान खान, भूरा भाई, इकराम सदप रुमी, शाहिद रुमी, फहीम उस्मानी, जुबेर खान, सईम खान, इल्याज खान, मोहम्मद जिब्राईल मंसूरी मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

15 से 26 अगस्त तक हुए विभिन्न आयोजन
सूफी सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला शांति समिति सदस्य मंजूर रजा कादरी ने बताया कि इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को ईद मिलादुन्नबी मनाई जाती है। पर्व के तहत 15 से 26 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर महफिल-ए-मिलाद, जिक्र-ए-मोहम्मद, नातिया कार्यक्रम, धार्मिक तकरीर तथा लंगर-ए-आम सहित अनेक धार्मिक आयोजन किए गए।
मस्जिद नूर अंबिया सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर नमाज-ए-इशा के बाद विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजकों के अनुसार 15 अगस्त की रात्रि आयोजित विशेष जलसे में मौलाना रेहान रजा दुर्रानी नागपुर एवं मुफ्ती तौहिद आलम रजवी ने संबोधित किया।
जिलेभर में निकाले गए जुलूस
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सिवनी शहर के अलावा बोरदई, गोपालगंज, कुरई, खवासा, भोमा, धनौरा, छपारा, बरघाट, आदेगांव, पलारी, भीमगढ़, बोरिया, सुनवारा, गणेशगंज, दारोट, कहानी, घंसौर, धूमा, बंजारी, भरगा, तिलबोड़ी, इमलिया, केकड़ा, बीबी कटोरी, जामुनपानी, जोगीवाड़ा, बिरिया, सिमरिया, प्रतापगढ़, देवरी, चंडी, बखारी, पायली, बंडोल, हिनौतिया, छतरपुर, छिंदा, कोहका, बहनाटोला, रुमाल और पांडेया सहित विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जुलूसों के दौरान नातिया कार्यक्रम एवं धार्मिक तकरीर हुईं। श्रद्धालुओं के लिए अनेक स्थानों पर लंगर, भंडारा, शरबत और छबील की व्यवस्था की गई।
सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन से अपील
मंजूर रजा कादरी ने बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन से जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने की अपील की। उन्होंने नगर पालिका परिषद सिवनी सहित बरघाट, केवलारी, छपारा एवं लखनादौन में जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़कों के गड्ढों की मरम्मत की मांग भी रखी।
शांति, सद्भाव और भाईचारे का दिया संदेश
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के संदेश को स्मरण किया। आयोजकों ने सभी धर्मावलंबियों से पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा यातायात एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें:-
श्रावण शुक्ल प्रदोष पर शिवमय हुआ सिद्धपीठ मठ मंदिर, 1100 कमल पुष्पों से हुआ सहस्रार्चन
ईद मिलादुन्नबी विशेष: पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को इंसानियत, अमन और भाईचारे का संदेश दिया
“आपके प्रमोशन के साथ मेरा इमोशन जुड़ा है”: CM मोहन यादव का ऐलान- अब साल दर साल नहीं रुकेगी कर्मचारियों की पदोन्नति
https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/mandla-studies-at-a-pm-shri-school-in-mandla-district-are-being-affected-due-to-the-lack-of-teachers-8459584



