सिवनी में ब्रेल साक्षरता लैब ‘ज्ञानदीप’ का शुभारंभ, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ किया भोजन
सिवनी में ब्रेल साक्षरता लैब ‘ज्ञानदीप’ का शुभारंभ, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बच्चों के साथ किया भोजन
Seoni, 05 September 2026
सिवनी यशो:- शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर 2026 को सिवनी में दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बरघाट रोड डूंडासिवनी स्थित आशादीप विकलांग विकास एवं कल्याण संगठन, आशादीप विद्यालय में नवनिर्मित ब्रेल साक्षरता लैब ‘ज्ञानदीप’ का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद आशादीप विकलांग विकास एवं कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने पौधा भेंट कर विधायक सहित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
विधायक ने फीता काटकर किया ब्रेल लैब का शुभारंभ
कार्यक्रम के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए तैयार की गई ब्रेल साक्षरता लैब ‘ज्ञानदीप’ का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने लैब का निरीक्षण करते हुए वहां दृष्टिबाधित बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और शिक्षा संबंधी संसाधनों की जानकारी ली।
विधायक ने दृष्टिबाधित बच्चों के लिए प्रारंभ किए गए एनी डिवाइस के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया।
विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण
ब्रेल साक्षरता लैब के शुभारंभ के बाद विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अतिथियों के साथ विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सभी ने मिलकर सकारात्मक संदेश दिया।
दृष्टिबाधित बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय रहा, जब विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विद्यालय में आयोजित विशेष भोजन कार्यक्रम के दौरान अध्ययनरत दृष्टिबाधित बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।
इस अवसर पर विधायक ने बच्चों, शिक्षकों और उपस्थित सभी लोगों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित एवं दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में आशादीप विकलांग विकास एवं कल्याण संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान, सचिव बीएल वर्मा, पार्षद संजय भलावी, कोषाध्यक्ष रोहन सिंह, आरएस रघुवंशी, जीपी गुप्ता, सुनील नाहर, दिनेश लूथरा, शैलेन्द्र गौर, अरविन्द राजपूत, राजकुमार ठाकुर और अंजली शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक जैन, एसडीएम श्रीमती अपूर्वी तिवारी, संदीप परते सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
दृष्टिबाधित बच्चों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण पहल
ब्रेल साक्षरता लैब ‘ज्ञानदीप’ के शुरू होने से दृष्टिबाधित बच्चों को ब्रेल आधारित शिक्षा और आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिलने की उम्मीद है। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुरू की गई यह पहल दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और उनके आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े :-
बाढ़ की स्थिति पर सीएम डॉ. यादव ने की समीक्षा, एक माह में 2783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू
टीचर्स डे पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ऑफलाइन होगी TET
जन्माष्टमी पर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: पात्र बंदियों की सजा होगी एक माह कम
‘बालगोकुलम्’ में सजेगा कृष्ण का बाल रूप, सिवनी के सरस्वती विद्यालय में होंगी 7 रंगारंग प्रतियोगिताएं
https://www.pathstoliteracy.org/instructional-strategies-teaching-braille-literacy/



