सिवनीमध्यप्रदेश

चमारीखुर्द में 11 सितंबर को मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर

आमजन की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी, मौके पर निराकरण के प्रयास; लंबित मामलों में तय होगी समय-सीमा

Seoni 10. September 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को विकासखंड छपारा के ग्राम चमारीखुर्द में जनविश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के साथ शासन की योजनाओं और लोक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संबंधित विभागों को शिविर की आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित लंबित समस्याओं एवं शिकायतों का पूर्व परीक्षण कर आवश्यक निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अभिलेख एवं जानकारी के साथ शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं

जनविश्वास शिविर में आमजन अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। विभागीय अधिकारी मौके पर समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई करेंगे।

जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव नहीं होगा, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

योजनाओं और लोक सेवाओं की भी मिलेगी जानकारी

शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं एवं लोक सेवाओं से संबंधित जानकारी भी आमजन को दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे 11 सितंबर को ग्राम चमारीखुर्द में आयोजित जनविश्वास शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें और अभियान का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़े :-

इंदौर में 11 सितंबर से यात्री परिवहन विजन समिट-2026, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

13 सितंबर तक निराकरण नहीं हुआ तो 14 से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

पॉलिथिन की पन्नी में चाय देना यानी स्वास्थ्य को खतरा

नीट-जेईई की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर

https://mppatwari.com/wp-content/uploads/2026/07/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8-2026.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button