छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

कृषि पंपों के स्मार्ट मीटर पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि हटाने के निर्देश

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन, विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने एक मांग पर कार्रवाई के निर्देश दिए

छिंदवाड़ा में कृषि पंपों के स्मार्ट मीटर पर अतिरिक्त सुरक्षा निधि हटाने के निर्देश

Chhindwara 16 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
 कृषि पंपों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और उनसे जुड़ी अतिरिक्त सुरक्षा निधि के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए अधीक्षण अभियंता, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, छिंदवाड़ा वृत को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल लंबे समय से कृषि पंप कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर तथा अतिरिक्त सुरक्षा निधि से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठा रहा है। प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर चर्चा के बाद अधीक्षण अभियंता ने अधीनस्थ अधिकारी को अतिरिक्त सुरक्षा निधि हटाने के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि इस संबंध में अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश से किसानों की एक प्रमुख समस्या के निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। वहीं स्मार्ट मीटर से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग भी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के सामने रखी।

इस संबंध में पहले भी छिंदवाड़ा में कांग्रेस की ओर से कृषि पंप कनेक्शनों से स्मार्ट मीटर हटाने, सुरक्षा निधि वापस करने और फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराने जैसी मांगें उठाई गई थीं।

कांग्रेस बोली—स्मार्ट मीटर की समस्या का भी निकलेगा समाधान

कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने किसानों को आश्वस्त किया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए भी विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों से लगातार चर्चा की जा रही है।

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देश तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के मार्गदर्शन में प्रतिनिधिमंडल किसानों की विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के संपर्क में है।

यह भी पढ़े :-होटल-रिजॉर्ट की रसोई में मिलीं गंभीर खामियां

सिवनी में ‘आशीर्वाद का दीया’ से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, नगरीय निकाय भी होंगे सहभागी

17 सितंबर को सिवनी में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 1100 दीपों से जगमगाएगा शंकराचार्य चौक

छिंदवाड़ा में 17 सितंबर से 100 दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आगाज

https://ctnbharat.com/70294-consumers-in-chhindwara-benefit-from-smart-meters-55309-consumers-benefit-from-tod-rebate

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button