21 सितंबर को सिवनी नगर में होगी आंशिक जलापूर्ति
बायपास की मेन लाइन में लीकेज से प्रभावित हुई जलापूर्ति, नगर पालिका ने नागरिकों से पानी संग्रहित रखने की अपील की
21 सितंबर को सिवनी में आंशिक जलापूर्ति, मेन लाइन लीकेज से प्रभावित होगी सप्लाई
Seoni, 20 September 2026
सिवनी यशो:- नगर पालिका सिवनी द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि सिवनी बायपास क्षेत्र में मेन लाइन में लीकेज होने के कारण नगरीय क्षेत्र में स्थापित पानी की टंकियों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। लीकेज की मरम्मत का कार्य वर्तमान में जारी है।
मेन लाइन में आई समस्या के कारण नगर की उच्चस्तरीय टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में 21 सितंबर 2026 को आंशिक जलापूर्ति की जाएगी। इसके चलते नगर के कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति निर्धारित मात्रा एवं समय के अनुसार प्रभावित हो सकती है।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से एकत्रित कर रखें, ताकि जलापूर्ति प्रभावित होने के दौरान दैनिक आवश्यकताओं में परेशानी न हो।
नगर पालिका द्वारा मेन लाइन के लीकेज की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जलापूर्ति में होने वाली असुविधा के लिए नगर पालिका सिवनी ने नागरिकों से खेद व्यक्त किया है।
यह भी पढ़े :-
छपारा में जिला स्तरीय बौद्धिक, विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता आयोजित
सिवनी नगर पालिका में सफाई व्यवस्था ठप, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने संभाला मोर्चा


