WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लाड़ली बहनों के साथ विधायक राकेश पाल ने किया भूमि पूजन

महाजनसंपर्क अभियान के शुभारंभ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों से मिलने पहुंचे केवलारी विधायक

उगली यशो:- मंगलवार को केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने ग्राम जेवनारा में बहुप्रतिक्षित जेवनारा पटबर्रा से आमाटोला पहुँच मार्ग का भूमि पूजन मुख्यमंत्री की लाड़ली बहनों के साथ किया । जिसकी लंबाई 1 किलोमीटर हैं। इस मार्ग के निर्माण लगभग 25 लाख रुपये की लागत किया। निरंतर विकास के पथ पर बढ़ता केवलारी विधानसभा क्षेत्र इस मार्ग के निर्माण हो जाने से लगभग 8 से अधिक ग्रामों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। आजादी के बाद इस सड़क मार्ग का निर्माण केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के प्रयासों से किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में श्री पाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
अपने प्रवास के दौरान श्री पाल ने संपर्क से समर्थन एव महाजनसंपर्क अभियान के तहत केवलारी विधानसभा क्षेत्र के मंडल उगली अंतर्गत ग्राम पंचायत घुरवाड़ा निवासी लक्ष्मी प्रसाद गौतमके निवास पर जाकर केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने मुलाकात किया एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट किया। ग्राम ढुटेरा में केके पारधी के निवास पर, ग्राम खैरी में श्री पुरुषोंत्तम राहंगडाले के निवास पर,ग्राम सांरडि में धर्मेंद्र पारधी के निवास पर मुलाकात करने पहुँचे केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह। इस दौरान उन्हें केंद्र सरकार एवं प्रदेश की द्वारा किए विकास कार्यों से अवगत कराया। समस्त ग्रामों में ग्रामीणो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन जल्द से जल्द निराकरण करने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!