छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

हितग्राहियों को समय पर वर्किंग कैपिटल दें बैंक : कलेक्टर

सीएम जनविश्वास शिविरों में मिली शिकायतों पर कलेक्टर हरेंद्र नारायन सख्त, बोले—पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें

हितग्राहियों को समय पर वर्किंग कैपिटल दें बैंक: कलेक्टर हरेंद्र नारायन

Chhindwara, 05 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
 सीएम जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद शिविरों में लोन प्रकरणों में बैंकों द्वारा हितग्राहियों को समय पर वर्किंग कैपिटल उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायतों को कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश जारी कर यह सुनिश्चित कराया जाए कि पात्र हितग्राहियों को वर्किंग कैपिटल समय पर उपलब्ध हो।

कलेक्टर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

हितग्राही मूलक योजनाओं के आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण

कलेक्टर ने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित आवेदन चाहे जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, सीएम जनविश्वास शिविर अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त हों, उनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहने देने के निर्देश दिए।

अवैध शराब बिक्री पर हो सख्त कार्रवाई

बैठक में कलेक्टर ने ढाबों पर जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं, एनएचएआई के अधिकारियों को नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अब तक की गई कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए उचित समय पर जांच और चालानी कार्रवाई की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

स्कूली मैजिक वाहनों की लगातार जांच

कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूली मैजिक वाहनों की जांच लगातार जारी रखी जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा के निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया कि वे स्वयं सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों से संवाद कर पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सेवा संकल्प और जनविश्वास अभियान की भी समीक्षा

बैठक में सेवा संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के क्रियान्वयन की भी विभागवार समीक्षा की गई। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई आवेदनों तथा विभिन्न आयोगों और वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा हुई।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी सहित जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। फील्ड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े।

यह भी पढ़े :-

बाघ के हमले में मवेशी चराने गए 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को सिवनी में सेवा का महाआयोजन, स्वास्थ्य शिविर के साथ मातृशक्ति को स्वरोजगार की सौगात

ग्रामसभाओं ने लिया बाल विवाह के खात्मे का संकल्प, NIWCYD ने सरकार की पहल का किया स्वागत

सेवा संकल्प अभियान: आष्टा में जनविश्वास एवं सेवा सेतु शिविर, मीना बिसेन और कमल मर्सकोले ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

https://v.hdfc.bank.in/business-loan/Hindi/what-is-working-capital-loan.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!