राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 20 दिसंबर को विदिशा में
मध्यप्रदेश साहू समाज की छिंदवाड़ा इकाई की बैठक में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद साहू और प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान
राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 20 दिसंबर को विदिशा में
Chhindwara, 05 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश साहू समाज की छिंदवाड़ा इकाई की बैठक संभागीय प्रवक्ता घनश्याम साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद साहू का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इसके साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन साहू का भी माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
20 दिसंबर को विदिशा में राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश साहू समाज द्वारा आगामी 20 दिसंबर 2026 को विदिशा में राष्ट्रीय स्तर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय एवं उनकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही समाज की गतिविधियों और उपलब्धियों को समेटने वाली ‘उड़ान’ स्मारिका के 18वें अंक का विमोचन भी किया जाएगा।
नवंबर में छिंदवाड़ा में होगी प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद साहू ने बताया कि आगामी नवंबर माह में प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक छिंदवाड़ा में आयोजित की जाएगी। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, स्थानीय पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों तथा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त परिचय का मंच उपलब्ध कराना है।
ये रहे उपस्थित
बैठक में सतीश कुमार साहू, केशव साहू, रमेश प्रसाद साहू, नितिन साहू, गिरीश साहू, सुनील साहू, महेश कुमार साहू, घनश्याम साहू, राजेश साहू (बालाजी), राजेश साहू (मोबाइल शॉप), अशोक साहू, संजय साहू, डॉ. मयंक साहू, चंचलेश साहू, अभिषेक साहू, नंद किशोर साहू, जितेंद्र साहू, सुरेश साहू, अनिल साहू सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
कंजई के जंगल में अवैध शराब के अड्डे पर डूण्डासिवनी पुलिस का प्रहार



